Learn More

Top 🔥21 Canva tips and tricks for beginners in Hindi

दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे मैं आपको 21 most useful Canva tips and tricks बताने वाला हूँ जिसकी मदत से आप Canva के ढेर सारे काम बड़ी आसानी और जल्दी से कर पाएंगे।

What is Canva in Hindi?

अगर आपको नहीं पता कि Canva क्या है, तो मैं आपको बताऊँ Canva एक free graphic editor tool है जिसकी मदत से हम graphic designing के ढेर सारे काम आसानी से कर सकते हैं। Canva का free और Pro दोनों ही वर्ज़न अवैलबल हैं लेकिन मैं आपको जो ये टिप्स बता रहा हु यह बिल्कुल ही फ्री है।

21 most useful Canva tips and tricks

चलिए स्टार्ट करते है और सीखते हैं बहुत ही काम के 21 most useful Canva tips and tricks

आप अधिक डीटेल मे दिखने के लिए नीचे दिए गए विडिओ को भी देख सकते हैं।

Top 21 Canva tips & tricks for beginners | Canva Tutorial For Beginners 🔥

Canva Tips 1 – How to apply gradient effect

तो Canva मे “Gradient” अप्लाइ करना के लिए आपको बाई तरफ दिए गए ऑप्शन मे Elements मे जाना है और वहाँ पे आपको “Gradient” सर्च करना हैं जिसके बाद आपके सामने ढेर सारे Gradient इफेक्ट के graphic, images और videos आ जाते हैं।

जिसमे आपको Graphic के ऑप्शन पे क्लिक करना है और जो भी gradient पसंद आए उसे अपने डिजाइन मे यूज कर सकते हैं। और आप चाहे तो Gradient के कलर को भी कलर ऑप्शन से चेंज कर सकते हैं।

Canva Tips 2 – Shortcut keys for elements

दोस्तों अगर Canva के अंदर जल्दी से कुछ elements को draw करना चाहते है तो उसके आप नीचे दिए गए shortcut keys का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Canva मे Rectangle को ड्रॉ करने के लिए आप R इस shortcut key को प्रेस करें।
  • Canva मे Circle को ड्रॉ करने के लिए आप C इस shortcut key को प्रेस करें।
  • Canva मे Line को ड्रॉ करने के लिए आप L इस shortcut key को प्रेस करें।
  • Canva मे Text को ड्रॉ करने के लिए आप T इस shortcut key को प्रेस करें।

Canva Tips 3 – Line Effects

Canva में अगर आपने अपने डिजाइन में लाइन का इस्तेमाल किया है तो आप लाइन पर अलग अलग टाइप के effect को भी लगा सकते हैं।

इसके लिए आपको जो लाइन अपने यूज़ की है उसको सेलेक्ट करना है और फिर ऊपर लेफ्ट साइड पर आपको अलग-अलग लाइन से रिलेटेड इफेक्ट देखने को मिल जाते हैं।

  • जहां से आप लाइन का कलर चेंज कर सकते हैं।
  • साथ ही अलग-अलग डॉट के sequence के साथ डिजाइन की लाइन ऐड कर सकते हैं
  • इसके अलावा लाइन के जो उसके कॉर्नर होते हैं, उसको राउंडेड कॉर्नर्स में कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • उसके साथ ही आप लाइन के स्टार्ट पॉइंट और एंड पॉइंट पर अलग अलग टाइप के पॉइंट्स को यूज कर सकते हैं

Canva Tips 4 – Duplicate elements

Canva मे किसी Element को duplicate करने के लिए यानि उसकी कॉपी बनाने के लिए आपको उस element को select करना है और अपने कीबोर्ड से CTRL + D इस shortcut key को दबाना है जिसके बाद आपने जो element सिलेक्ट किया है उसका Duplicate तैयार हो जाता है।

Canva Tips 5 – Group elements

यदि आप Canva मे एक से अधिक Element पे काम कर रहे है और उन Element मे एक साथ कोई चेंजेस करना चाहते है तो आप उन elements का group तैयार कर सकते हैं।

उसके लिए आपको सबसे पहले उन elements को सिलेक्ट करना है जिनका आप group बनाना चाहते हैं और फिर आपको अपने keyboard से CTRL + G इस shortcut key को दबाना है। और इसी तरह Group element को निकालने के लिए यानि Ungroup करने के लिए आप CTRL + SHIFT + G shortcut keys प्रेस कर सकते हैं।

Canva Tips 6 – Resize elements

Canva मे यदि आपके एक जैसे कई elements है और आप सभी को एक साथ resize करना चाहते है किसी एक size के अनुसार तो ऐसे आपको उन सभी Elements को सिलेक्ट कर लेना हैं।

और फिर आपको उन elements को Group मे कन्वर्ट कर देना है जिसके आप CTRL + G इस shortcut key का यूज कर सकते हैं। इसके बाद आप आपके Elements को अपने अनुसार आसानी से एक ही साइज़ से resize कर सकते हैं।

Canva Tips 7 – Lock elements

  • Canva मे किसी भी element को लॉक करने के लिए सबसे पहले उस element को सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद आपको दाई तरफ ऊपर तीन डॉट दिखाई देंगे उसपे क्लिक करें।
  • अब आपको एक लॉक आइकान दिख जायेगे इस आइकान पे क्लिक करते ही आपका element लॉक हो जाएगा।

Canva Tips 8 – Select Difficult layer

यदि आपके Canva डिजाइन कई difficult layer यानि बहुत से layer background मे है जिन्हे आसानी से सिलेक्ट नहीं कर पा रहे है तो आप अपने keyboard से CTRL बटन को प्रेस करके रखिए और फिर माउस से left click करते हु आसानी से किसी भी background layer को select कर सकते हैं।

Canva Tips 9 – Show Rulers

Canva मे आपको Ruler का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने keyboard से SHIFT + R इस shortcut keys को प्रेस करना है। इसके बाद आपका Ruler ऐक्टिव हो जाता है, अब आप अपने Design मे मार्जिन को आसानी से सेट कर सकते हैं।

Canva Tips 10 – Move Elements

Canva मे किसी element को मूव करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • Mouse: आप किसी element को सिलेक्ट करके अपने माउस से उसे काही भी मूव कर सकते हैं।
  • Arrow Keys: आप कीबोर्ड से arrow keys की मदत से किसी भी सिलेक्ट किए गए element को 1 px से मूव कर सकते है।
  • Shift + Arrow Keys: आप कीबोर्ड से Shift + arrow keys की मदत से किसी भी सिलेक्ट किए गए element को 10 px से मूव कर सकते है।

Canva Tips 11 – Color palette style

Canva मे एक color palette का style भी होता है जिसकी मदत से आप अलग अलग टाइप के कलर इफेक्ट को आपके डिजाइन पे अप्लाइ कर सकते है।

इसके लिए आपको आपके डिजाइन को सिलेक्ट करना है और बाई तरफ आपको नीचे कि तरह Styles का ऑप्शन मिलेगा। जिसमे आपको Color Palette इस स्टाइल मे जाना है और वहाँ से आप अलग अलग टाइप के कलर काम्बनैशन का इस्तेमाल करके अपने डिजाइन को सेट कर सकते हैं।

Canva Tips 12 – Font Set

Canva मे एक Font set का style भी होता है जिसकी मदत से आप अलग अलग टाइप के Font को अपने टेक्स्ट पे अप्लाइ कर सकते है।

इसके लिए आपको आपके टेक्स्ट को सिलेक्ट करना है और बाई तरफ आपको नीचे कि तरह Styles का ऑप्शन मिलेगा। जिसमे आपको Font Sets इस स्टाइल मे जाना है और वहाँ से आप अलग अलग टाइप के फॉन्ट के काम्बनैशन का इस्तेमाल करके अपने टेक्स्ट पे मनचाहा फॉन्ट अप्लाइ कर सकते हैं।

Canva Tips 13 – Font & color combination

यदि आप आपके Canva मे काम कर रहे है और आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन फॉन्ट अपने टेक्स्ट पे अप्लाइ करे या फिर कौन कलर अपने डिजाइन पे यूज करें?

तो इसके लिए Canva मे आपके लिए सोल्यूशंस है जो हैं Font & color combination, जिसकी मदत आपका ऑटोमैटिक्ली Font और कलर को आपके डिजाइन और टेक्स्ट पे अप्लाइ कर सकते हैं।

इसके लिए आपको आपके डिजाइन को सिलेक्ट करना है और बाई तरफ आपको नीचे कि तरह Styles का ऑप्शन मिलेगा। जिसमे आपको Font & color combination इस स्टाइल मे जाना है और वहाँ से आप अलग अलग टाइप के फॉन्ट और कलर के काम्बनैशन का इस्तेमाल करके अपने टेक्स्ट और डिजाइन पे मनचाहा फॉन्ट और कलर अप्लाइ कर सकते हैं।

Canva Tips 14 – Text effect

Canva मे आप अपने Text के ऊपर अलग अलग प्रकार के इफेक्ट भी अप्लाइ कर सकते है। इसके लिए आपको आपके टेक्स्ट को सिलेक्ट करना है और फिर आपको effect इस ऑप्शन पे क्लिक करना है।

जिसके बाद आपके सामने अलग अलग टाइप text effect के option देखने को मिल जाते है जिनका इस्तेमाल आप आपके टेक्स्ट के ऊपर कर सकते हैं।

Canva Tips 15 – Drag and drop Image

Canva के design मे आप अलग अलग वेबसाईट या फ़ोल्डर से किसी भी इमेज डायरेक्ट drag और drop करके ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग इमेज अपने कंप्युटर सेव और फिर उसे Canva मे upload करने की जरूरत नहीं।

आपको जो इमेज पसंद आया उसे माउस से क्लिक करके रखे और Canva के डिजाइन मे लाकर छोड़ दे और आपका इमेज Canva के design मे आ जाएगा।

Canva Tips 16 – Shadow Effect on Image

अगर आप Canva के अंदर किसी इमेज के पर shadow इफेक्ट लगाना चाहते है तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले इमेज को सिलेक्ट करे।

  • अब आपको ऊपर Edit image का option देखेगा उसपे क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने बाई तरफ इमेज को edit करने के ढेर सारे ऑप्शन दिख जाएंगे।
  • अब आपको Shadow इस option को ढूँढना हैं।
  • जिसमे आपको Drop इस इफेक्ट को सिलेक्ट करना है जिसके बाद आपके इमेज पे shadow का effect अप्लाइ हो जाएगा।
  • और आप Drop की setting मे जाके ढेर सारे shadow से जुड़े चेंजेस भी कर सकते हैं।

Canva Tips 17 – Outline on Image

अगर आप Canva के अंदर किसी इमेज के पर Outline इफेक्ट लगाना चाहते है तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले इमेज को सिलेक्ट करे।

  • अब आपको ऊपर Edit image का option देखेगा उसपे क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने बाई तरफ इमेज को edit करने के ढेर सारे ऑप्शन दिख जाएंगे।
  • अब आपको Shadow इस option को ढूँढना हैं।
  • जिसमे आपको Glow इस इफेक्ट को सिलेक्ट करना है जिसके बाद आपके इमेज पे shadow का effect अप्लाइ हो जाएगा।
  • और आप Glow की setting मे जाके ढेर सारे shadow से जुड़े चेंजेस भी कर सकते हैं।

Canva Tips 18 – Frame in Canva

Canva मे अलग अलग प्रकार के Frame का इस्तेमाल करके अपने किसी भी इमेज को उस frame मे ऐड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको डिजाइन को सिलेक्ट करने के बाद Elements मे जाना है और Frames को search करना हैं।

जिसके बाद आपके सामने ढेर सारे Frames आ जाएंगे अब आपको जो frame पसंद हैं उसे अपने डिजाइन मे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Canva Tips 19 – Share template

दोस्तों Canva मे काम करते करते आप अपने किसी भी टेम्पलेट को अपने क्लाइंट या फ़्रेंड्स के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं।

इसके लिए आपको ऊपर दाई तरफ share के बटन पे क्लिक करना हैं और उस email id को enter करें जिसके साथ आप टेम्पलेट शेयर करना चाहते हैं और फिर coma प्रेस करें।

इसके अलावा टेम्पलेट के edit या view right को भी मैनेज कर सकते हैं।

Canva Tips 20 – Integrate with apps

क्या आको पता हैं Canva मे हम Pexels, Pixabay Emoji, Youtube जैसी ढेर सारी website को Canva integrate भी कर सकते हैं और डायरेक्ट उसके integrate किए गए आप से कोई भी कंटेन्ट जैसे image, video, GIF आसानी से अपने डिजाइन मे ऐड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको बाई तरफ नीचे Apps मे जाना हैं अब जो website को आप integrate करना चाहे उसपे क्लिक करें वह वेबसाईट आपके Canva मे ऐड को जाएगी।

Canva Tips 21 – Magic Command

दोस्तों क्या आपको पता है Canva एक मैजिक कमांड भी होता है जिसकी मदत से किसी भी element को आसानी से और बड़ी जल्दी ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कीबोर्ड से CTRL + E इस shortcut केस को प्रेस करना हैं।

Computer Tips in Hindi

Spread the love

Leave a Comment

4 Most effective Laptop Touchpad Tips What is Basic Computer Course (BCC) course in Hindi? How to hide WIFI Name of our Router in Hindi? 10 useful website for graphic user in hindi Mouse Setting की ये tricks आपको नहीं पता, तो सब बेकार हैं।