दोस्तों आपने अक्सर MSCIT के बारे मे कहीं कहीं से जरूर सुन होगा। लेकिन क्या आपको यह मालूम है MSCIT का फूल फॉर्म क्या है और MSCIT क्या है? MSCIT course करने के फायदे क्या है?
अगर नहीं तो कोई बात नहीं आप कोई पहले ऐसे इंसान नहीं है जिसे MSCIT के बारे मे नहीं पता।
इस आर्टिकल मे मैं आपको MSCIT course के बारे पूरी डीटेल मे (MSCIT Course detail in Hindi) जानकारी देने वाला हु तो इस आर्टिकल को आखिर जरूर पढे क्युकी ये आपके काफी काम अनेवाला है।
MSCIT क्या है? | MSCIT Course detail in Hindi
सबसे पहले जानते है MSCIT क्या है?
तो मैं आपको बताऊँ MSCIT यह एक प्रकार का कंप्युटर कोर्स है। यह कोर्स आपको सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के छेत्र मे शिक्षित करता है।
MSCIT का फूल फॉर्म Maharashtra State Certificate in Information Technology है।
MSCIT कोर्स को साल 2001 मे MKCL द्वारा शुरू किया गया था। MKCL का फूल फॉर्म Maharashtra Knowledge Corporation Limited (महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) है।
MKCL यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसे भारत के राज्य महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
MSCIT Course यह महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय आईटी कोर्स मे से एक है। MSCIT course मे आपको ERA द्वारा प्रैक्टिकली हैंड्स ऑन प्रैक्टिस कराई जाती है। MSCIT Course मे आपको certified Professional द्वारा कंप्युटर और सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) सिखाया जाता है।
अपना ज्ञान जाँचे: https://learnmoreindia.in/category/mscit-exam-tips/
MSCIT कोर्स का उद्देश्य
जैसा की आप सभी को मालूम है आज का यूज डिजिटल युग है। आज के समय हर चीज लगभग डिजिटल की जाती है।
आज के समय लगभग हर काम चाहे डिजिटली किया जाता है, चाहे किसी को पैसे भेजना, ईमेल भेजना, कोई डाटा या दस्तावेज भेजना, PAN या Aadhar card बनवाना हो, मोबाईल रिचार्ज करना हो, किसी जॉब के लिए ऐप्लकैशन देना हो, Resume बनाना हो, प्रेज़न्टैशन बनाना हो, डाटा मैनेज करना हो।
तो ऐसे मे आप को हर तरह के सॉफ्टवेयर और टेक्नॉलजी से जुड़ी सामान्य जानकारी तो होनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ MSCIT course को बनाया गया है जहां आपको कंप्युटर और सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) से जुड़ी सामान्य जानकारी दी जाती है जिससे आप इस छेत्र मे शिक्षित हो सके।
Read More: MS-CIT Exam में आने वाले विंडोज प्रैक्टिकल QUESTIONS
MSCIT Course का Syllabus
MSCIT Course मे आपको निम्न प्रकार के टॉपिक सिखाए जाते है
- Operating System: इसमे आपको Operating System जैसे Windows 10 या Windows 11 और इनके फीचर और अलग अलग ऑप्शन के बारे सिखाया जाता है।
- MS Word: इसमे आपको MS Word के बारे जानकारी दी जाती है जिसमे आपको Letter बनाना, resume बनाना, document बनाना जैसे अलग अलग प्रकार टॉपिक और MS Word के अलग अलग ऑप्शन के बारे मे बताया जाता है।
- MS Excel: इसमे आपको MS Excel के बारे जानकारी दी जाती है जिसमे आपको Row, Cells, Column, Formula, Function, Pivot Table, Conditional Formatting जैसे अलग अलग ऑप्शन के बारे मे बताया जाता है।
- MS PowerPoint: इसमे आपको MS PowerPoint के बारे जानकारी दी जाती है जिसमे आपको Slide, Slideshow, Presentation बनाना, Animation, आदि के बारे मे बताया जाता है।
- MS Outlook: इसमे आपको MS Outlook के बारे जानकारी दी जाती है जिसमे आपको Email Compose, Send, Receive, Forward आदि के बारे मे बताया जाता है।
- Internet Explorer & Mobile Apps: इसमे आपको इंटरनेट ब्राउजर, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन म्यूजिक, विडिओ और मोबाईल अप्प्स जैसे ढेर सारी जानकारी दी जाती है।
- Government Schemes & Documents: इस टॉपिक मे आपको गवर्नमेंट की वेबसाईट और उससे जुड़ी जानकारी दी जाती है जिसमे आपक PAN, Aadhar, MANREGA, Birth Certificate, Death Certificate, Vehicle License, Passport, Digilocker आदि से टॉपिक के बारे जानकारी दी जाती है।
- Cyber Security: इस टॉपिक मे साइबर सिक्युरिटी से जुड़ी जानकारी सीखने को मिलती है।
- Other: इसके अलावा भी ढेर सारे टॉपिक है इस कोर्स मे सिखाए जाते है।
MSCIT के syllabus के बारे अधिक जानकारी के लिए आप MS-CIT Syllabus & Daywise Breakup इस लिंक से Syllabus PDF को डाउनलोड कर सकते है।
Read More: MS-CIT Final Exam Objective Regular Questions
MSCIT Course मे Admission
MSCIT कोर्स मे आप दो तरह से अड्मिशन ले सकते है पहला ऑनलाइन और दूसरा किसी Center के जरिए।
MS-CIT Online Admission Process
MSCIT की ऑनलाइन admission के लिए आपको इस लिंक www.mkcl.org/join पर जाना होता है और MSCIT Course को सिलेक्ट करने बाद आपसे मांगी जानेवाली जानकारी को सही ढंग से बर्नी होती है।
MS-CIT at Center Admission Process
- शिक्षार्थी को MS-CIT अधिकृत शिक्षण केंद्र (ALC) में जाना होता है और इस कोर्स के लिए अड्मिशन लेना होता है। अपने नजदीकी MSCIT केंद्र का पता लगाने के लिए, यहां क्लिक करें।
- शिक्षार्थी को निर्धारित शुल्क के साथ MS-CIT अधिकृत लर्निंग सेंटर (ALC) में उपलब्ध एक आवेदन पत्र भरना चाहिए। फीस का भुगतान तीन मोड में किया जा सकता है।
- अड्मिशन के समय फोटो पहचान प्रमाण की ज़ेरॉक्स कॉपी, शिक्षार्थी द्वारा हस्ताक्षरित- पासपोर्ट आकार की तस्वीर की 1 प्रति (रंग या काला और सफेद) दस्तावेज देने होते है।
- एक बार जब शिक्षार्थी अपना विवरण और दस्तावेज और शुल्क का भुगतान कर देता है, तो MSCIT केंद्र ALC द्वारा शिक्षार्थी की जानकारी को MKCL के सॉफ्टवेयर पर भर जाता है और शिक्षार्थी डेटा अपलोड होने के बाद ALC शुल्क रसीद शिक्षार्थी को देता है ।
- शिक्षार्थी को ALC द्वारा भरे गए ऑनलाइन जानकारी को जाँचना होता है।
- शिक्षार्थी द्वारा अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के बाद, शिक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ERA के माध्यम से तुरंत सीखना शुरू कर सकता है।
MSCIT Course की Fees
फिलहाल मार्च 2022 की MSCIT की बैच के लिए नीचे दी गई फीस लागू हैं।
MS-CIT Fees सभी मोड MS-CIT पर ALC, MS-CIT ऑनलाइन और MS-CIT सैटेलाइट सेंटर पर लागू होती है
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) क्षेत्र के लिए:
Mode | Total Fee (Rupees) | 1st Installment (Rupees) | 2nd Installment (Rupees) |
Single Installment | 5000/- | 5000/- | N/A |
Two Installments | 5200/- | 2600/- | 2600/- |
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) क्षेत्र को छोड़कर (बाकी महाराष्ट्र के लिए):
Mode | Total Fee (Rupees) | 1st Installment (Rupees) | 2nd Installment (Rupees) |
Single Installment | 4500/- | 4500/- | N/A |
Two Installments | 4700/- | 2350/- | 2350/- |
Read More: MS-CIT Exam में पास होने के लिए ये करे
MSCIT Course की Exam
MSCIT Course के Exam के Question
MSCIT Course ५० मार्क्स की एग्जाम होती है और ये ऑनलाइन होती है।
इसमें ३५ मार्क्स के प्रैक्टिकल QUESTIONS होते है और १५ मार्क्स से ऑब्जेक्टिव के QUESTIONS होते है |
३५ मार्क्स के QUESTIONS ये माइक्रोसॉफ्ट वर्ड , माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, पॉवरपॉइंट , आउटलुक , इंटरनेट, विंडोज टॉपिक पे होते है और इनका पासिंग मार्क्स १४ होता है।
१५ मार्क्स के QUESTIONS ऑब्जेक्टिव होते है इसके लिए निचे जो लिंक है उसपे क्लिक करके आप देख सकते है और १५ में से ६ मार्क्स पासिंग के लिए जरुरी होते है |
Exam Center मे कैमरा रिकॉर्डिंग
फाइनल एग्जाम में कैमरा लगा होता है, जो एग्जाम दे रहा है उसका फेस रिकॉर्ड किया जाता है।
साथ में साइड कैमरा होता है, एग्जामिनर भी होते है। एग्जाम सेण्टर पे किसी भी तरह का गलत व्यव्हार यानि कॉपी ना हो ये रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा लगे होते है |
MSCIT Exam का रिजल्ट
MS-CIT EXAM होने के बाद तुरंत आपको रिजल्ट देखने मिलता है और एक रिजल्ट का प्रिंटआउट भी आपको दिया जाता है उसे PROVISIONAL CERTIFICATE कहते है |
फाइनल सर्टिफिकेटआपको ३ महीने के बाद आपके सेण्टर पे आपको मिलता है |
यदि Exam में FAIL हो जाते है
आप अगर एग्जाम में फेल होते हो तो कोई चिंता नहीं लगभग 500 रुपये की फीस देकर आप दुबारा एग्जाम दे सकते है। वो १ या २ महीने के बाद होगी।
आप इस बात की चिंता न करे की आपको सर्टिफिकेट में लिखके आएगा की आपने २nd ATTEMPT में एग्जाम क्लियर किए है तो ऐसा कुछ भी सर्टिफिकेट पे लिखके नहीं आता हैं।
वो फ्रेश रिजल्ट / सर्टिफिकेट ही मिलता है किसीको भी आपका सर्टिफिकेट देखके ये पता नहीं चलेगा कि आपने २ बार एग्जाम दिए है |
कौनसी लैंग्वेज में एग्जाम देनी होगी
इस बात की बिलकुल चिंता मत कीजिये क्यूंकि एग्जाम के वक्त आप लैंग्वेज सेलेक्ट कर सकते है।
लॉगिन करते है आपको ऑप्शन आता है कि आप किस भाषा मे एग्जाम देना चाहते हो।
आपको हिंदी , इंग्लिश , मराठी इन भाषाओं के ऑप्शन मिलते है|
MS-CIT Course Update
अब MS-CIT Course IT Awareness और Job Readiness ऐसे दो अलग अलग पार्ट्स में आया है | १ अगस्त २०१९ के बाद आप इन दोनों में से एक कोर्स में अपने आपको एनरोल कर सकते है।
अगर आप एक स्कूल स्टूडेंट हो तो आपके लिए IT Awareness MS-CIT Course बेस्ट रहेगा।
अगर आप जॉब कर रहे हो तो आपको ये Job Readiness MS-CIT Course कोर्स करना चाहिए।
Sir mai Ms cit Me top karna Chahta hoon, please sir help me
Kuch btaiye
Mera Gmail account
shivamgonddenim@gmail.com
hamare youtube channel learn more se jude aur hamare telegram channel pe sari practice file mil jayegi.
https://t.me/learnmoreindia
Sir Mai cg se hu to Kya Mai is course ko kr skti hu
har state ke alag alag computer course hote hai. agar aap maharashtra se to aap ye course kar sakte hai. aur aap dusre state se hai to aap apne state me available course ko try karen. kyuki is exam ko dene ke liye aapko exam center pe jana hota hai. agar aap kisi dusre state se aaplu karonge to aapko exam dene ke liye maharshtara ke center me jana padega.