Learn More

GSTR1 क्या है? GSTR-1 की पूरी जानकारी

दोस्तों यदि आप अकाउंट फील्ड से है या टैली सीख रहे तो आपने GST के अंदर GSTR-1 के बारे मे जरूर सुन होगा। लेकिन क्या मालूम है कि GSTR1 क्या है? और GSTR-1 file करने मे किस प्रकार की जानकारी देने की जरूरत होती है?

तो आप भी यदि GSTR-1 के बारे मे पूरी जानकारी पान चाहते है तो आर्टिकल को आखिर जरूर पढे.

और यदि आप सीखना चाहते है कि GST क्या है तो नीचे दिए ब्लॉग को जरूर पढ़ें।

What is GST in hindi with Pdf Notes | वस्तु एवं सेवा कर (भारत)

GSTR1 क्या है?

What is GSTR1 in hindi? – GSTR-1 एक मासिक / त्रैमासिक रिटर्न है जो करदाता की सभी बिक्री को सारांशित करता है।

GSTR-1 पंजीकृत करदाताओं द्वारा सभी सामान्य और आकस्मिक वस्तुओं और सेवाओं या दोनों की आपूर्ति (बिक्री) करने वाले आपूर्ति (बिक्री) का एक मासिक विवरण (monthly statement) है और इसमें वस्तुओं और सेवाओं की जावक आपूर्ति (Outward Supplies) का विवरण शामिल है।

GSTR-1 क्यूँ है?

यदि कोई व्यवसाय GST के अंतर्गत पंजीकृत यानि रजिस्टर्ड है तो उसके बिजनस मे होने वाली बिक्री यानि सेल्स को उसे GSTR-1 के रूप मे एक बिक्री रिटर्न के तौर पे प्रत्येक GST पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दाखिल करना आवश्यक है।

करदाताओं यानि Taxpayer को GSTR 1 बिक्री रिटर्न में अपनी बिक्री और जावक आपूर्ति (Outward Supplies) से संबंधित विवरण दर्ज करना होता है।

GSTR-1 किसे दाखिल करना होता है?

  • GST मे पंजीकृत हर व्यक्ति (GST Registered Person) को GSTR-1 दाखिल करना आवश्यक है। भले ही इस अवधि के दौरान कोई लेनदेन हुआ हो या नहीं।
  • शून्य GSTR-1 फाइल करने वालों के लिए, जुलाई 2020 से शुरू हुए एक एसएमएस के माध्यम से फाइल करने की सुविधा है।

किस प्रकार के पंजीकृत करदाताओं को FORM GSTR-1 दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है?

निम्नलिखित करदाताओं को फॉर्म GSTR-1 दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है:

  • संरचना योजना के तहत करदाता (Composition Dealers)
  • अनिवासी विदेशी करदाता (Non-resident taxable person)
  • ऑनलाइन सूचना डेटाबेस और पहुंच पुनर्प्राप्ति सेवा प्रदाता
  • इनपुट सेवा वितरक (आईएसडी) (Input Service Distributors)
  • करदाता टीडीएस काटने के लिए उत्तरदायी (Taxpayer liable to deduct TDS)
  • टीसीएस एकत्र करने वाले ई-कॉमर्स ऑपरेटर (Taxpayer liable to collect TCS)

FORM GSTR-1 रिटर्न की त्रैमासिक फाइलिंग क्या है? Quarterly GSTR-1 return filling

GST मे पंजीकृत व्यक्ति (GST Registered Person) निम्नलिखित शर्तों के तहत फॉर्म GSTR-1 की तिमाही फाइलिंग का विकल्प चुन सकते हैं:

  • यदि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान आपका टर्नओवर रु. 1.5 करोड़ या
  • यदि आप चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पंजीकृत हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका कुल कारोबार रु. 1.5 करोड़

GSTR कब फाइल करना होता है?

  • हर पंजीकृत व्यक्ति को FORM GSTR-1 को मासिक (Monthly) तौर पे रिटर्न फाइल करता है तो वर्तमान महीने के FORM GSTR-1 उसे अगले महीने के 11 वे दिन को फाइल करना होगा।
  • उदाहरण मासिक रिटर्न फाइल – जनवरी, 2022 के कैलेंडर माह के लिए FORM GSTR-1 को 11 फरवरी, 2022 तक दाखिल करने की आवश्यकता है।
  • यदि कोई पंजीकृत व्यक्ति को त्रैमासिक (तिमाही – Quarterly)पे रिटर्न फाइल करता है तो उसे हर तिमाही के अंत के बाद महीने का 13 वां दिन पे रिटर्न फाइल करना होता है।
  • उदाहरण तिमाही रिटर्न फाइल– जनवरी से मार्च, 2022 की तिमाही के लिए FORM GSTR-1 को 13 अप्रैल, 2022 तक दाखिल करने की आवश्यकता है।
  • नोट: सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से आखिर रिटर्न फाइल को बढ़ाया भी जा सकता है।

GSTR-1 में  क्या क्या जानकारी  होनी चाहिए?

FORM GSTR-1 रिटर्न में कुल 13 भाग होते हैं, जिन्हें GSTR-1 में  भरना  होता है:

1, 2 और 3: GSTIN, कानूनी और व्यापारिक नाम, और पिछले वर्ष में कुल कारोबार

4: पंजीकृत व्यक्तियों (यूआईएन-धारकों सहित) को कर योग्य जावक आपूर्ति (outward supply) (नोट: शून्य-रेटेड आपूर्ति और डीम्ड निर्यात को छोड़कर)

5: अपंजीकृत व्यक्तियों को कर योग्य जावक अंतरराज्यीय आपूर्ति (Taxable Outward Interstate Supplies) जहां चालान मूल्य 2.5 लाख रुपये से अधिक है

6: शून्य-रेटेड आपूर्ति के साथ-साथ डीम्ड निर्यात (Zero-rated supplies as well as deemed exports)

7: step 5 में शामिल आपूर्ति के अलावा अपंजीकृत व्यक्तियों को कर योग्य आपूर्ति (Taxable outward supplies to consumer) (डेबिट नोट और क्रेडिट नोट का शुद्ध)

8: जावक आपूर्ति जो शून्य दर, छूट प्राप्त और गैर-जीएसटी प्रकृति की है

9: जावक आपूर्ति में संशोधन जो कर योग्य हैं और पहले की कर अवधि के GSTR-1 रिटर्न की तालिका 4,5 और 6 में रिपोर्ट किए गए हैं (वर्तमान अवधि के दौरान जारी किए गए डेबिट नोट, क्रेडिट नोट, रिफंड वाउचर सहित)

10: अपंजीकृत व्यक्ति को जारी किए गए डेबिट नोट और क्रेडिट नोट

11: वर्तमान कर अवधि में प्राप्त या समायोजित अग्रिमों का विवरण या पूर्व कर अवधि में रिपोर्ट की गई जानकारी में संशोधन।

12: एचएसएन कोड के आधार पर जावक आपूर्ति सारांश

13: अवधि के दौरान जारी किए गए दस्तावेज।

GSTR-1 दाखिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

GSTR-1 दाखिल करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज जरूरत होती है:

  • एक मान्य Goods and Services Tax Identification Number (GSTIN)
  • एक वैध डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (यदि आप आधार का उपयोग करके ई-हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो लागू नहीं)
  • आधार संख्या, यदि आप फॉर्म पर ई-हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।

FORM GSTR-1 ऑनलाइन कैसे दर्ज करें?

आप GSTN पोर्टल पर आसानी से GSTR 1 फाइल कर सकते हैं। GSTN पोर्टल पर अपना GSTR-1 दर्ज करने के लिए बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • GSTN पोर्टल में लॉग इन करने के लिए दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • “Services” देखें।
  • “Return” पर क्लिक करें।
  • उस महीने और वर्ष का चयन करें जिसके लिए आप ‘Return Dashboard’ पर रिटर्न दाखिल करना चाहते हैं।
  • निर्दिष्ट अवधि के लिए रिटर्न प्रदर्शित होने के बाद, ‘GSTR-1’ पर क्लिक करें।
  • फिर आप ऑनलाइन रिटर्न तैयार कर सकते हैं या रिटर्न अपलोड कर सकते हैं।
  • आप चालान जोड़ना या चालान अपलोड करना चुन सकते हैं।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए फॉर्म को दोबारा जांचें कि यह सटीक विवरण के साथ सही ढंग से भरा गया है।
  • ‘Sumbit’ पर क्लिक करें।
  • एक बार दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करने के बाद, ‘File GSTR1’ पर क्लिक करें।
  • डिजिटल रूप से फॉर्म पर हस्ताक्षर करें या उस पर ई-हस्ताक्षर करें।
  • GSTR-1 फाइल करने के अपने निर्णय की पुष्टि करने के लिए आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप प्रदर्शित होने के बाद ‘Yes’ पर क्लिक करें। Acknowledgement Reference Number (ARN) उत्पन्न होने की प्रतीक्षा करें।

GSTR 1 फाइलिंग स्टैटस कैसे देखें?

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GSTN पोर्टल पर GSTR-1 फाइलिंग स्थिति को आसानी से चेक किया जा सकता है:

  • अपने यूसर्नेम और पासवर्ड का उपयोग करके जीएसटीएन पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • अपने कर्सर को “Service” मेनू पर होवर करें और एक ड्रॉपडाउन मेनू दिखाई देगा।
  • “Return” पर क्लिक करें।
  • अब, “Track Return Status” चुनें।
  • निर्दिष्ट स्थान पर अपना ARN (Acknowledgement Reference Number) दर्ज करें और “Search” पर क्लिक करें। आप “Return Filing Period” का उपयोग करके भी खोज सकते हैं।
  • अब, आपके GSTR-1 रिटर्न के सभी विवरणों के साथ एक तालिका दिखाई देगी।
  • आप तालिका के “Status” कॉलम में अपने रिटर्न की स्थिति देख सकते हैं। आपके GSTR-1 की चार संभावित स्थितियां हैं- “To Be Filed” (फाइल किया जाना), “Submitted But Not Filed” (सबमिट किया गया लेकिन फाइल नहीं किया गया), “Filed-Valid” (फाइल-वैध) और “Filed-Invalid” (फाइल-अमान्य)।

GSTR 1 की Late Fees और Penalty

यदि आप नियत तारीख (due date) तक अपना GSTR-1 रिटर्न दाखिल नहीं करते है, तो आपको निम्नलिखित दर के अनुसार late fees (विलंब शुल्क) का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होंगे। और 18% प्रति वर्ष की ब्याज दर बकाया कर राशि पर भी लगाया जाएगा।

  • शून्य जीएसटी देयता (zero GST liability) के मामले में ₹20 प्रति दिन का late fees देना होता है।
  • अन्य सभी मामलों में ₹50 प्रति दिन का late fees देना पड़ सकता हैं।

निष्कर्ष: आपने क्या सीखा?

मैं उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह अलग अलग प्रकार की जानकारी पाने के लिए आप हमारे Blogs की केटेगरी भी चेक कर सकते है जिसमे आपको ComputerMS OfficeTally जैसे अलग अलग टॉपिक के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा मैं आपको बताऊँ हमारी eLearning वेबसाईट LEARNMOREPRO.COM पे कंप्युटर कोर्स पे 70% डिस्काउंट चल रहा है।

तो आप इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते है। जल्दी से विज़िट करिए वेबसाईट करों और चेक करिए हमारे कोर्स को।

Spread the love

Leave a Comment