Learn More

Photoshop मे Canvas Size Vs Image Size मे क्या अंतर है? | Photoshop Tips 2022

Photoshop Tips 2022 in Hindi

मेरे काफी स्टूडेंट्स अक्सर इस बात को लेकर कन्फ़्युशन मे रहते है कि Canvas और Image Size के बीच क्या फर्क होता है? और मुझसे यही सवाल हमेशा पूछते है दोनों एक जैसे ही काम करते है जो इनमे अंतर क्या है?

तो दोस्तों, इस आर्टिकल में मैं Canvas Size और Image Size के बीच के अंतर (Canvas size vs Image Size in Photoshop) को बताने वाला हु। Canvas का Size और Image का Size अक्सर लोगों को एक जैसे ही लगते है, लेकिन वे Image को दो अलग-अलग तरीकों से Edit और बदलने या संशोधित करने के तरीके होते हैं।

तो चलिए जैसा की मैं हमेशा कहता हु बिना समय गयाए शुरू करते है आज का टॉपिक Canvas Size Vs Image Size in Photoshop।

Photoshop मे Canvas Size क्या है?

तो सबसे पहले हम समझते कि Canvas Size क्या होता है? | What Is Canvas Size In Photoshop?

जब आप किसी Image का Canvas Size बदलते हैं, तो आप Image Canvas के क्षेत्रफल की मात्रा (amount of area) को बढ़ाते या घटाते हैं।

इसका मतलब है कि Canvas के Size में जोड़ने से Image के चारों ओर खाली क्षेत्र (blank area) जुड़ जाएगा। और दूसरी तरफ, यदि Canvas के Size को कम करते है तो परिणामस्वरूप Image Crop (क्रॉप) हो जाती है।

जिसका मतलब है कि आप इसे जिस साइज़ मे क्रॉप करते हैं, उसके आधार पर आप उस इमेज को खो देंगे जो Crop के बाहर रह गए है और इमेज निर्धारित साइज़ के अनुसार क्रॉप हो जाएगी।

Photoshop मे Image Size क्या है?

ऊपर हमने समझ Canvas Size क्या है? और अब हम समझेंगे की Image Size क्या होता है? | What Is Image Size In Photoshop?

जब हम किसी Image को Image Size के रूप मे बदलते यानि Edit करते है, मतलब इमेज के Size बड़े या छोटे रूप मे बदलते है।

जब आप किसी Image के Size को बढ़ाते हैं, तो वह बड़ी दिखाई दे सकती है और बहुत अधिक विस्तारित होने पर धुंधली (Blur) दिखाई दे सकती है।

इसी तरह, जब आप Image का Size घटाएंगे तो यह Size में कम हो जाएगा और इस प्रक्रिया में यह हम इमेज के कुछ पार्ट को खो देगा।

कब Canvas Size और Image Size का उपयोग करना चाहिए?

यदि आप किसी Image के किसी पार्ट को क्रॉप करना चाहते हैं या उसमें अधिक क्षेत्र (More area) जोड़ना चाहते हैं, तो Canvas Size का उपयोग करते हुए Canvas का Size से बदलें।

और यदि आप किसी Image के रिज़ॉल्यूशन को कम करना, विस्तारित करना या बदलना चाहते हैं, तो Image Size का उपयोग करते हुए Image का Size समायोजित करें।

Photoshop मे Canvas Size और Image Size का उपयोग कैसे कर सकते है? | Photoshop Tips

चलिए अब हम देखते है कि Photoshop मे हम Canvas Size और Image Size का उपयोग कैसे कर सकते है?

अब हम एक एक करके Canvas size और Image Size का Photoshop मे कैसे इस्तेमाल किया जाता है। ये देखेंगे सबसे पहले हम Canvas Size और फिर Image Size के बारे मे समझेंगे।

canvas Size का उपयोग Photoshop मे कैसे किया जाता है?

सबसे पहले यह देखेंगे की Canvas Size का उपयोग Photoshop मे कैसे किया जाता है? | How To Use Canvas Size In Photoshop?

जिसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें”

1. File > Open > कोई भी Image ओपन करे।

2. इमेज ओपन के होने के बाद Image > Canvas Size को सिलेक्ट करे।

Canvas Size in Photoshop | Photoshop Tips

3. अब यदि आप इमेज की width और height को बढ़ाएंगे। तो आप पाएंगे की इमेज के width और height मे blank area आ गया होगा।

Increase Canvas Size | Photoshop Tips
After Increasing Canvas Size | Photoshop Tips

4. यदि हम इसे इमेज के width और height को घटाएंगे। तो आप पाएंगे की इमेज के क्रॉप हो जायेगे।

After Decreasing Canvas Size | | Photoshop Tips

Image Size का उपयोग Photoshop मे कैसे किया जाता है?

अब बारी है Image Size के उपयोग करने के तरीके की Photoshop मे | How To Use Image Size In Photoshop?

नीचे दिए स्टेपस को फॉलो करके आप Photoshop मे Image Size का उपयोग कर सकते है।

1. File > Open > कोई भी इमेज ओपन करे।

2. इमेज ओपन के होने के बाद Image > Image Size को सिलेक्ट करे।

Image Size

3. अब यदि आप इमेज की width और height को बढ़ाएंगे। तो आप पाएंगे की इमेज के width और height क साथ Image का resolution भी बढ़ जाएगा और हो सकता है कि image थोड़ी धूधली देखे।

Image Size Increase
After Image Size Increased

4. यदि हम इस इमेज के width और height को घटाएंगे। तो आप पाएंगे की इमेज के width और height क साथ Image का resolution भी घट जाएगा।

After Image size decreased

Photoshop से जुड़े लेख जरूर पढे।

11 Photoshop Tips And Tricks In Hindi
यह फ्री वाला फोटोशॉप है।
फोटो में से चेहरे के दाग धब्बे हटाओ | Photoshop Tips To Remove Dark Spot From Face
Photoshop Tips And Tricks 2020 Hindi

Photoshop Advance Course in Hindi

क्या आप भी फॉटोशॉप मे स्मार्ट और सुपर फास्ट बनाना चाहते है? इसके अलावा फॉटोशॉप के हर एक टूल को सीखना चाहते है?

चाहे आपको फॉटोशॉप के बारे कुछ जानकारी हो या नहीं, Learn More Pro पे सतीश सर के द्वारा बनाए गये Photoshop Full Course को enroll कर सकते है।

जो आज के समाय 50% डिस्काउंट के साथ चल रहा है। तो अभी वेबसाईट पे जाइए और चेक करिए Photoshop Course को।

Conclusion: आपने क्या सीखा?

इस आर्टिकल मे आपने Canvas Size और Image के बीच मे अंतर समझा। और साथ Photoshop मे Canvas Size और Image Size को कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसे सीखा। इसके आप और भी Photoshop के बारे और भी सीखना चाहते है तो Photoshop की केटेगरी पे जा सकते है। और नीचे आपको कुछ फॉटोशॉप के Tips के लिंक शेयर कर रहा हु जिससे आप Photoshop Tips को सीख पाएंगे।

Spread the love

1 thought on “Photoshop मे Canvas Size Vs Image Size मे क्या अंतर है? | Photoshop Tips 2022”

Leave a Comment