यह फ्री वाला फोटोशॉप है| This is a Free Photoshop
नमस्कार दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Photoshop, Adobe का Paid सॉफ्टवेयर है। यदि आप एक छात्र (Student) हैं और आप Photoshop सीख रहे हैं, तो आपको अभ्यास के लिए Photoshop की जरुरत होगी। छात्र (Student) के रूप में अभ्यास के लिए Photoshop खरीदना बहुत मुश्किल है।
यदि आप अपने Images को Edit करने के लिए Photoshop का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको Photoshop खरीदने की ज़रूरत है जो कि काफी महंगा है।
इसीलिए मैं आपको आज एक मुफ्त टूल (Free Tool) बताने जा रहा हूं, जो लगभग Photoshop की तरह ही काम करता है।
इस टूल (Tool) नाम है PhotoPea।
Photopea एक advanced image editor और Free online editor है जो PSD, XCF, Sketch, XD and CDR जैसे formats पे काम कर सकते है. इसमें आप Adobe Photoshop, GIMP, Sketch App, Adobe XD, CorelDRAW की फाइल पे भी काम कर सकते है।
इसे कैसे Photoshop की तरह इस्तेमाल किया जाता है इसे जानने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें?
1. अपने कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र खोलें और “https://www.photopea.com/” टाइप करें या फिर Google पर “Photopea” खोजें, फिर पहले लिंक पर क्लिक करें।
2. बाईं ओर विभिन्न Tool जैसे कि Move Tool, Rectangle Select, Eraser, Magic Tool आदि और उसके ऊपर आप इसकी अलग अलग Command Option का उपयोग कर सकते हैं।
3. सबसे ऊपर आप अलग-अलग Menu जैसे File, Edit, Image, Layes, Filter आदिदेखेंगे जैसे कि हम Photoshop में उपयोग करते हैं।
4. दाईं ओर आप Layers और History windows देख सकते हैं, जैसे Photoshop में होता है।
5. बीच में आपको नीचे दिए गए विकल्प मिलेंगे:
a. New Project: आप New Project बना सकते हैं।
b. Open From Computer: आप अपने कंप्यूटर से कोई भी Image Open कर सकते हैं, जिसमें आपको बदलाव करना चाहते है।
c. PSD Template: आप पहले से बने PSD Template यानी Photoshop के Template चुन सकते हैं।
d. Demo: यहाँ से आप डेमो देख सकते है।
आप इसे Photoshop के समान उपयोग कर सकते हैं, इसलिए किसी भी Image को जोड़ें और इसे Edit करने का प्रयास करें।