Learn More

व्हाट्सप्प पे ब्लॉक कर दिया, अब क्या करू?

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है की आपके किसी करीबी ने आपसे नाराज होकर आपको व्हाट्सप्प पे ब्लॉक कर दिया है और आप उनसे बात नहीं कर पा रहे है।

दोस्तों अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि कभी कभी किसी गलतफहमी के चलते हमारा कोई मित्र या परिवार का सदस्य हमे व्हाट्सप्प पे ब्लॉक कर देता है। जिससे हम उस मित्र या व्यक्ति से व्हाट्सप्प पर बात नहीं पाते है।

हम यह सोचते रहते है की उनसे व्हाट्सप्प पर संपर्क कैसे किया जाए और उन्हे मनाया जाए।

तो हम यहाँ लेके आए व्हाट्सप्प की छोटी सी ट्रिक जिससे आप ब्लॉक किए हुए मित्र या परिवार के सदस्य से बात कर सकते है।

१. व्हाट्सप्प पर ब्लॉक किए व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए आपको अपने और उसके सामान्य (कॉमन या म्यूचुअल) दोस्त या परिवार के सदस्य की सहायता लेनी होगी।  

२. आपको अपने सामान्य मित्र या परिवार के सदस्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाना है, जिसमें वह खुद के साथ-साथ आपको और उस व्यक्ति को जोड़े, जिसने आपको ब्लॉक किया है।

३. इसके बाद आपको उस सामान्य मित्र या परिवार का सदस्य को उस ग्रुप को छोड़ने के लिए कहना है। अब इस ग्रुप में आप और वो व्यक्ति ही रह जाएगा, जिसने आपको ब्लॉक किया है।

४.अब आप इस ग्रुप में मैसेज भेजकर ब्लॉक किए व्यक्ति (मित्र या परिवार) से बात कर सकते हैं और आप उन्हे मना सकते है।

तो आपको भी किसी मित्र ने यगी व्हाट्सप्प पर ब्लॉक किया है तो इस ट्रिक का उपयोग करे और हमे कमेंट्स मे जरूर बताए क्या आप सफल हुए उन्हे मनाने मे?

Spread the love

Leave a Comment