दोस्तों यदि आप मुंबई से है तो आपको Universal Pass in Hindi के बारे मे जरूर पता होना चाहिए। Universal Pass महाराष्ट्र की राज्य सरकार द्वारा विकसित की गई एक E-Pass सेवा है जो मुंबई मे यात्रा करने के लिए बनाई गई।
जिसे आप कैसे प्राप्त कर सकते है उसकी जानकारी हम आज के इस ब्लॉग मे बताने वाले है। तो आप मुंबई मे रहते है और मुंबई यात्रा करने के लिए Universal Travel Pass पाना चाहते है इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढे।
Table of Contents
What Is Universal Pass in hindi? | यूनवर्सल पास क्या है?
मुंबई में स्थानीय यात्रा के लिए एक ई-पास सेवा शुरू की गई है और महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने ई-पास प्राप्त करने के लिए एक Universal Pass प्रणाली विकसित की है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इसके लिए एक वेबसाइट भी उपलब्ध कराई है।
महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को यात्रा करने की अनुमति देने के लिए 15 अगस्त 2021 से एक ई-पास सेवा शुरू की है।
महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने आम जनता को ई-पास आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एक Universal Travel Pass प्रणाली विकसित की है।
Benefit Of Universal Travel Pass in hindi | यूनवर्सल पास के फायदे
- इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को कोविड-19 में भी यात्रा करने में मदद करना है।
- इसे सिर्फ तीन कैटेगरी के लिए बनाया जाएगा, जो मेडिकल, यूटिलिटी और एजुकेशन हैं।
- इसके माध्यम से सरकार सभी को चिकित्सा सुविधा और शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है।
- इसके जरिए अब आप रेल से लेकर रिक्शा तक की सवारी कर सकते हैं।
- आप क्यूआर कोड द्वारा अपना यूटीपी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके जरिए आप दूसरे राज्यों की भी यात्रा कर सकते हैं।
Who Is Eligible Universal Pass in hindi? | यूनवर्सल पास कौन प्राप्त कर सकता है?
Universal Travel Pass पाने के लिए आपको नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करना होगा
- Covid-19 यानि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली होनी चाहिए,
- और कोरोना की वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद १४ दिनों की प्रतीक्षा अवधि (Waiting Period) पूरा होना चाहिए।
इन दोनों मानदंडों को पूरा करने के बाद Universal Pass प्राप्त कर सकते है।
How To Apply Online For Universal Pass in hindi? | यूनवर्सल पास का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। जिसका लिंक है – epassmsdma.mahait.org
- फिर दाई तरफ आपको Citizen विकल्प के अंतर्गत Universal Pass for Double Vaccinated Citizens पे क्लिक करें।
(ध्यान दे की पेज १ मिनट मे रिफ्रेश हो जाता है तो आप इसे थोड़ा जल्दी करें) - यदि आप चाहे तो पेज की भाषा को मराठी या English मे बदल सकते है।
- उसके बाद से मोबाईल नंबर माँगा जाएगा, यहाँ आपको वही मोबाईल नंबर देना है तो आपने वैक्सीन लगाते समय COWIN पे रजिस्टर किया था। (ध्यान दे यह पेज ३ मिनट तक रहता है उसके बाद यह रिफ्रेश हो जाएगा और वही पूरे स्टेप्स फिर से करने पड़ेंगे।)
- मोबाईल नंबर देने के बाद आपको एक OTP (One Time Password) आपके मोबाईल प्राप्त होगा।
- आपके मोबाईल पे प्राप्त OTP से Log in करें।
- उसके बाद आपके मोबाईल से रजिस्टर और वैक्सीन की जानकारी प्राप्त हो जाती है।
- यदि आपने दोनों वैक्सीन ली है तो १४ दिन पूरे हो जाए है तो आपको वह एक Generate Pass का विकल्प प्राप्त होगा।
- Generate Pass पे क्लिक करते ही स्क्रीन पे आपकी जानकारी आ जाएगी और आपसे आपका एक फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाएगा जिसकी साइज़ 3MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अपना एक अच्छा स फोटो अपलोड करने के बाद आपको एक चेक बॉक्स पे क्लिक करना होता है और फिर Proceed पे क्लिक दीजिए।
- आपका Universal Pass प्रोसेस मे चला जाएगा और आपको स्क्रीन पे एक मैसेज उपलब्ध होगा कि २४ घंटे के भीतर आपका Universal Pass तैयार हो जाएगा और आपको मैसेज प्राप्त हो जाएगा। लेकिन जहां तक मेरा अनुभव है आपको ५ मिनट के भीतर मैसेज प्राप्त हो जाता है।
- जैसे ही आपको Universal Pass का मैसेज प्राप्त हो जाएगा। आपको फिर से उसी तरह मोबाईल नंबर और उसपे प्राप्त OTP से लोग इन करना है।
- जहां आपको एक नया विकल्प मिलता है View Pass, उसपे क्लिक करें और आपको Download Universal Pass का विकल्प मिल जाता है। जैसे ही आप Download पे क्लिक करेंगे आपका Universal Pass Pdf फॉर्मैट मे डाउनलोड हो जाएगा।
How to get Local Train Monthly pass? | लोकल ट्रेन का मासिक पास कैसे प्राप्त करें?
जब आप मासिक पास लेने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हैं, तो आपको अपने मोबाइल में सहेजे गए Universal Pass (ई-पास) को टिकट खिड़की पर दिखाना होगा।
फिर आपको उसके आधार पर एक मासिक पास लोकल ट्रेन मे यात्रा करने के लिए प्राप्त होगा। इस विधि के लिए ऑफ़लाइन सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।
एक बार ई-पास प्राप्त होने के बाद, एक व्यक्ति जिसने वैक्सीन की दो खुराक ली है और 14 दिन पूरा हो चुका है, वह मुंबई में ट्रेन से यात्रा कर सकेगा।
महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने भी कहा है कि इस लिंक के कारण अलग से सत्यापन की कोई आवश्यकता नहीं है। एक व्यक्ति जिसने टीके की दो खुराक ली है, लेकिन 14 दिन पूरे नहीं किए हैं, उसे 14 दिनों के बाद भी अपना पास मिल जाएगा।
और भी ब्लॉग पढे:
- 3 Simple Ways To Link PAN With Aadhar | अपने PAN Card को Aadhar Card से लिंक कैसे करे?
- What Is PAN Card Explained In Hindi? | PAN की A2Z जानकारी हिन्दी मे।
Conclusions: आपने क्या सीखा?
इस आर्टिकल मे आप Universal Pass in Hindi के लिए कैसे रजिस्टर करते है? और कैसे Generate करते है? इसके अलावा Universal pass को कैसे डाउनलोड करते है?
इस जानकारी की मदत से आप अपना या फिर अपने परिवार और दोस्तों का भी Universal Pass in Hindi मे डाउनलोड कर सकते हैं।