How to record Purchase Entry in Tally Prime in Hindi?
दोस्तों, इस आर्टिकल मे मैं आपको Tally मे Purchase Entry को कैसे करते है और Purchase Entry को Tally (Purchase Entry in Tally Prime in Hindi) मे कब दर्ज करते है ये सीखने वाला हु।
यदि आप का खुद का बिजनस है और आप बिजनस के लिए Tally का इस्तेमाल कर रहे है या फिर आप किसी कंपनी मे Tally पे काम कर रहे है और आप ये जानना चाहते है कि Tally मे Purchase एंट्री को कब और कैसे किया जाता है? तो आप बिल्कुल सही जगह पे है।
इस आर्टिकल मे मैं आपको Tally मे Purchase Entry के बारे मे विस्तार से जानकारी देने वाला है चाहे आप Tally ERP 9.0 का इस्तेमाल कर रहे है या फिर Tally Prime।
Table of Contents
टैली प्राइम क्या है? | What Is Tally Prime In Hindi?
अगर आपको ये नहीं मालूम कि tally Prime क्या है तो मैं आपको बताऊँ, टैली प्राइम एकाउंटिंग सॉफ्टवेर (Tally Prime Accounting Software) है। जोकि Tally.ERP 9 का न्यू अपडेट (New Update) Version है। Tally.ERP 9 रिलीज़ (Release) 6.6.3 काफी ज्यादा (Much More) इस्तेमाल किया गया। और अभी भी Tally.ERP 9 के Release 6.6.3 काम करना काफी ज्यादा आसान है।
Tally Prime पे हमने एक पूरी डीटेल मे आर्टिकल को लिखा है जिसकी लिंक आपको नीचे मिल जाएगी। यदि आप Tally Prime के बारे मे जानना चाहते है तो इसे जरूर पढे।
Purchase entry क्या है?
हर बिजनस मे हमेशा किसी न किसी कारण कुछ सामान या सेवाएं (Goods or Services) खरीदना ही पड़ता है, चाहे वो बिजनस की कोई जरूरत को पूरा करना हो या ग्राहकों को अच्छी सुविधा देना हो।
जब हम कोई सामान या सेवाएं (Goods or Services) खरीदते है, तो उसे हम दो तरीकों से खरीदते है। या तो हम उस सामान या सेवाएं (Goods or Services) को नकद (Cash) मे खरीदते है या फिर उधारी (Credit)।
किसी बिजनस को रिपोर्ट बनाने और हर एक लेनदन का रिकार्ड रखना होता है। जैसे जब हम कोई खरीद लेनदेन करते है तो हमे नीचे दिए लेनदेन आदि का रिकॉर्ड रखना होगा
- खरीदी गई वस्तुओं (Purchase Goods or Services)
- किए गए भुगतानों (Payment made for Purchase)
- लौटाए गए सामानों (Purchase Return)
टैली का उपयोग करके (चाहे आप Tally ERP 9.0 इस्तेमाल करे या Tally Prime का इस्तेमाल करे) आप यह सब और इसके अलावा बहुत सारे काम आसानी से कर सकते हैं।
साथ ही Tally मे आप अपने बिजनस मे सभी खरीदारियों और बिक्री के रिपोर्ट को आसानी से देख सकते है और उनका कॉम्परिजन भी कर सकते है।
Record Purchase Entry in Tally Prime in Hindi
Tally मे आप चाहे नकद (Cash) या उधारी (Credit) पर खरीदारी करें, दोनों की एंट्री दर्ज करने का प्रोसेस समान ही है।
बस अंतर केवल इतना होता है कि जब आप नकद खरीद (Purchase on Cash) कर रहे है तो उसकी एंट्री दर्ज करते समय नकद या बैंक को (Cr – Credit) करना होता है
और जब आप उधारी कोई खरीदारी (Purchase on Credit) करते है ,तो आपको Supplier A/C (आपूर्तिकर्ता खाता) को क्रेडिट (Cr – Credit) करना होता है।
Tally मे Purchase Entry के लिए हम Purchase Voucher का उपयोग करते है। Purchase Voucher मे Purchase entry के लिए Item Invoice mode और Accounting Invoice mode इन दो मोड का इस्तेमाल कर सकते है।
Item Invoice mode – Purchase Entry in Tally Prime in Hindi
Item Invoice mode : जब हम कोई आइटम की खरीद करते है और उन्हे एंट्री मे रिकार्ड करना चाहते है, तब हम इस Item Invoice Mode का उपयोग करते है। इस मोड का उपयोग करते समय आपको एक बात का ध्यान देना है कि खरीदी गयी वस्तुओं की संख्या और प्रति दर की कीमत होनी चाहिए।
Purchase Voucher का मोड Item Invoice mode बदलने के लिए हम Gateway of Tally > Voucher > F9 – Purchase > CTRL + H or Change mode > Item Invoice मे जाएंगे। और निम्न प्रकार की जानकारी रिकार्ड करेंगे।
Date | आप F2 का उपयोग करके Date (दिनांक) को बदल सकते है। (Note: Date को आप Educational Mode में १,२, और ३१ ही रख सकते है।) |
Supplier Invoice No and Date | Supplier द्वारा प्राप्त Invoice Bill से Invoice No और Invoice Date को डाले |
Party A/c Name | Party A/c के Ledger को चुने, जिससे आपने वस्तु या माल उधारी ख़रीदा है। |
Purchase Ledger | Purchase A/c का Ledger को चुने। |
Nature of Item | वस्तु या माल की जानकारी दे। |
Quantity | खरीदी गयी वस्तुओं की संख्या बताए। |
Rate (Per) | Rate Per (प्रति दर) की जानकारी दे। |
Amount | यह स्वचालित (Automatically) रूप से आ जाएगा। |
Narration | आपको Narration (आख्यान) बताना है जिससे आपको बाद में पता चल सके कि यह एंट्री किस Transaction की है। |
Accept | अंत में आपको Entry (एंट्री) को Accept करना है। आप Enter या Y का उपयोग कर सकते है। |
Accounting Invoice mode – Purchase Entry in Tally Prime in Hindi
Accounting Invoice mode: जब बिना आइटम के खरीद की एंट्री को रिकार्ड करना चाहते है तब हम Accounting Invoice Mode का इस्तेमाल करते है।
इस मोड का उपयोग ज्यादातर सेवा (Services) लेते समय या सेवा प्राप्त करनेवाली कॉम्पनियों द्वारा किया जाता है।
इस मोड एक्सेस करना के लिए Gateway of Tally > Voucher > F9 – Purchase > CTRL + H or Change mode > Accounting Invoice मे जाए।
और निम्न प्रकार की जानकारी रिकार्ड करेंगे।
Date | आप F2 का उपयोग करके Date (दिनांक) को बदल सकते है। (Note: Date को आप Educational Mode में १,२, और ३१ ही रख सकते है।) |
Supplier Invoice No and Date | Supplier द्वारा प्राप्त Invoice Bill से Invoice No और Invoice Date को डाले। |
Party A/c Name | Party A/c के Ledger को चुने। जिससे आपने वस्तु या माल उधारी ख़रीदा है। |
Particulars | Particular में आपको सिर्फ Debit होने वाले Ledger Account को सेलेक्ट करना है और Amount को दर्ज करना है। यहाँ आप एक से ज्यादा Ledger Account सेलेक्ट कर सकते हो । ये ज्यादातर Purchase’s ledger ही होता है । |
Rate (Per) | Rate Per की जानकारी दे। |
Amount | यहाँ पे राशि डालना है। |
Narration | आपको Narration (आख्यान) बताना है जिससे आपको बाद में पता चल सके कि यह एंट्री किस Transaction की है । |
Accept | अंत में आपको Entry (एंट्री) को Accept करना है। आप Enter या Y का उपयोग कर सकते है। |
यदि आपको आवश्यक हो तो आप Purchase की रिकार्ड की गई एंट्री को प्रिंट भी कर सकते हैं।
Tally में Purchase Entry को रिकार्ड करे
चलिए अब Purchase entry को रिकार्ड करके देखते है:
Purchase Entry: Computer Mouse (20 QTY Per 1000) & Monitor (10 QTY Per 2000) Purchased from Sharma & CO on Credit.
अब ऊपर दी गई एंट्री मे हम 20 कंप्युटर माउस 1000 प्रति दर और 10 मानिटर 2000 प्रति दर से Sharma & Co से उधारी खरीद रहे है। तो अब इसकि एंट्री को Purchase Voucher मे दर्ज करेंगे।
- Purchase Voucher का उपयोग करने के लिए: हम Gateway of Tally > Voucher > Shortcut: F9 – Purchase मे जाए।
- या फिर Tally Prime मे आप Alt + G (Go To) > Create Voucher > F9 (Purchase) से भी Purchase Voucher मे जा सकते है।
- अब हमे Purchase Entry की मोड को चुनना है।
- ऊपर दी एंट्री को रिकार्ड करने के लिए हम Item Invoice mode का इस्तेमाल करेंगे कीउई यह कोई Mouse और Monitor जैसे आइटम की खरीद करते है।
- Purchase Voucher का मोड बदलने के लिए हम Gateway of Tally > Voucher > F9 – Purchase > CTRL + H or Change mode > Item Invoice मे जाएंगे।
- और ऊपर दिए गए लेनदेन की एंट्री कुछ इस तरह से रिकार्ड करेंगे।

चलिए देखते आखिर इस एंट्री को रिकार्ड करने के लिए हमने क्या क्या किया?
Date | सबसे पहले हमने लेनदेन की तारीख (Date) को दर्ज किया। आप F2 का उपयोग करके Date (दिनांक) को बदल सकते है। (Note: Date को आप Educational Mode में १,२, और ३१ ही रख सकते है।) |
Supplier Invoice No and Date | फिर हमे Supplier द्वारा प्राप्त Invoice Bill से Invoice No और Invoice Date को दर्ज किया। |
Party A/c Name | हमने माल को Sharma & Company से खरीद है, इसीलिए Sharma & CO Party A/c के Ledger मे चुना। |
Purchase Ledger | यह हम Purchase A/c का Ledger ही चुनेगे। |
Nature of Item | वस्तु या माल की जानकारी दर्ज की जैसे Computer और Monitor रुपये से। |
Quantity | खरीदी गयी वस्तुओं की संख्या बताए जैसे 20 Computer और 10 Monitor |
Rate (Per) | Rate Per (प्रति दर) की जानकारी दे 20 Computer 1000 रुपये से और 10 Monitor 2000 रुपये से। |
Amount | यह स्वचालित (Automatically) रूप से आ जाएगा। |
Narration | आपको Narration (आख्यान) बताना है जिससे आपको बाद में पता चल सके कि यह एंट्री किस Transaction की है। |
Accept | अंत में आपको Entry (एंट्री) को Accept करना है। आप Enter या Y का उपयोग कर सकते है। बस लोजी हो गई purchase एंट्री tally मे रिकार्ड। |
Tally Prime Course In Hindi

Tally Prime with Online GST Returns Filing Course from Beginners to Advance : Language: Hindi
क्या आप भी Tally Prime in Hindi सीखना चाहते है? तो आपको इस कोर्स को जरूर एनरोल करना चाहिए है। इस Course मे आपको निम्न टॉपिक को सीख सकते है।
- Tally Prime क्या है?
- Fundamental of Accounting in Hindi
- Download and Install Tally Prime in Hindi
- Company in Tally Prime in Hindi
- Groups in Tally Prime in Hindi
- Ledgers in Tally Prime in Hindi
- Purchase Entry in Tally Prime in Hindi
- Sales Entry in Tally Prime in Hindi
- Vouchers in Tally Prime in Hindi
- Cost Center in Tally Prime in Hindi
- Purchase और Sales से जानकारी और एंट्री Tally Prime in Hindi मे
- TDS से जुड़ी जानकारी और एंट्री Tally Prime in Hindi मे
- GST से जुड़ी जानकारी और एंट्री Tally Prime in Hindi मे
- E-Way Bill से जुड़ी जानकारी और एंट्री Tally Prime in Hindi मे
- Manufacturing और Service कंपनी से जुड़ी जानकारी और एंट्री Tally Prime मे
- Payroll से जुड़ी जानकारी और एंट्री Tally Prime in Hindi मे
Course: Tally Prime With GST Returns (in Hindi)
Frequently Asked Questions
टैली क्या है?
टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जिसे बिक्री, वित्त, निर्माण, खरीद और इन्वेंट्री जैसे आपके सभी व्यावसायिक कार्यों को स्वचालित और एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आसानी से टैली कैसे सीख सकते हैं?
आप हमारे नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म से आसानी से टैली सीख सकते हैं:
यूट्यूब चैनल से सीखे: Tally Tutorial
ब्लॉग सीखे: https://learnmoreindia.in/category/tally-tips/
हमारा टैली कोर्स चेक करें: टैली प्राइम फुल कोर्स
टैली कोर्स क्या है?
टैली मूल रूप से एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है जो छोटे और बड़े उद्योगों द्वारा लेखांकन उद्देश्यों के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है यह एक लेखा सॉफ्टवेयर है जहां सॉफ्टवेयर की सहायता से सभी बैंकिंग और लेखा परीक्षा, लेखा कार्य किए जाते हैं।
Tally Course from Beginners to Advance : Language: Hindi
टैली प्राइम और टैली ERP9.0 में क्या अंतर है?
टैली प्राइम और टैली ERP मे अंतर जानने के लिए हमारा यह यह विडिओ देखें।
टैली में गोल्डन रूल क्या है?
टैली मे गोल्डन रूल को सीखने के लिए हमारा यह 3 Golden Rules Of Accounting Explained In Hindi ब्लॉग पढे, जहां हमने पूरी डीटेल जानकारी दी है।
क्या टैली सीखना मुश्किल है?
नहीं, टैली सीखना कठिन नहीं है। यदि आप लेखांकन की मूल बातें जानते हैं तो यह एक साधारण लेखा सॉफ्टवेयर है। … जीएसटी के आने के बाद, टैली कुछ बदलावों के साथ विकसित हुआ है, इसलिए आपको उद्योग से संबंधित पाठ्यक्रम के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान से उन्नत तकनीकों को सीखने की जरूरत है। टैली को लोकप्रिय रूप से एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के रूप में जाना जाता है।
टैली का आविष्कार किसने किया?
भारत गोयनका ने बिना किसी कोड के ‘द अकाउंटेंट’ नामक एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया। उन्होंने और उनके पिता ने मिलकर 1986 में Peutronics की शुरुआत की – 1988 से इसका नाम बदलकर Tally कर दिया गया। नवीनतम संस्करण Tally 9 है जो दुनिया का पहला समवर्ती बहुभाषी व्यापार लेखा और सूची सॉफ्टवेयर है।
टैली के फ्री नोट्स कहाँ से डाउनलोड कर सकते है?
यदि आप टैली से जुड़े नोट्स फ्री मे पान चाहते है तो हमारा Telegram Channel: Learn More जॉइन करे।
टैली के फ्री टेस्ट कहाँ दे सकते है?
यदि आप टैली के बारे मे अपना ज्ञान जाँचना चाहते है तो इस लिंक पे जाके क टैली के फ्री टेस्ट दे सकते है। https://learnmoreindia.in/category/online-test/tally-online-test/
निष्कर्ष: आपने क्या सीखा?
इस आर्टिकल मे आपने Tally मे Purchase Entry को कैसे रिकार्ड करते है (Purchase Entry in Tally Prime in Hindi)? और इसके अलावा आपने Tally मे Purchase Entry के लिए कितने Purchase mode मे एंट्री कर सकते है यह भी जाना।
इसके अलावा Purchase Voucher मे Purchase Entry रिकार्ड करने समय किन किन बातों और चीजों की जानकारी रिकार्ड करनी होती है उसकी भी जानकारी सीखी। मुझे उम्मीद है कि आपकी Tally मे Purchase Entry (Purchase Entry in Tally Prime in Hindi) को लेके जितनी दुविधा थी वो समाप्त हो गई होगी।
नीचे मैं Tally से जुड़े कुछ आर्टिकल आप लोगों के लिए दे रहा हु, इन्हे भी जरूर पढे:
- HSN Code And SAC Code | बिल में HSN Code और SAC Code क्योँ होता है? | Tally Tips – 2022
- TDS Kya Hota Hai? | TDS In Hindi | Learn More -2022
- 10 Useful Keyboard Tally Shortcut Keys In Hindi | Tally Tips | Learn More
- How To Use Compound Unit In Tally Prime In Hindi | Tally Prime Useful Features In Hindi – 2021
- Tally Online Test In Hindi -2021 | Tally मे कितने SMART हो आप?
- Online Free Tally Test For 5 Minutes (हिन्दी)| ऑनलाइन फ्री टैली टेस्ट हिन्दी मे
- 2 Simple Steps To Create Multi-Currency In Tally Prime (हिन्दी) | Tally मे Multiple Currency सेट करे।
- Download Tally Prime For Free In 5 Minutes | Tally Prime को फ्री एजुकेशनल मोड मे कैसे डाउनलोड करे?