Learn More

MS Excel मे Function और Formula मे क्या अंतर है?

अक्सर लोग MS Excel मे Function और फार्मूला को लेके कन्फ्यूज़ रहते है। क्या फंगक्शन और फार्मूला अलग अलग है? या फिर Function और Formula दोनों एक ही?

अगर आप भी कन्फ्यूज़ रहते है Function और formula को लेके तो आपको कन्फ्यूज़ होने की जरूरत नहीं है।

इस ब्लॉग को सिर्फ ५ मिनट पढ़ने के बाद आपका कन्फ्यूज़न दूर हो जाएगा।

एमएस एक्सेल में फंगक्शन क्या है? | What is Function in MS Excel?

MS Excel में फंक्शन्स पहले से बने हुए कमांड्स होते है। इन्हे Pre-defined functions भी कहा जाता है।

Functions का उपयोग अलग अलग प्रकार के गणित का, तार्किक लॉजिकल और वित्तीय प्रकार की गणना के लिए किया जाता है।

फंक्शन्स का उपयोग ओपन और क्लोज़ ब्रैकिट “( )” के साथ किया जाता है। और इन इन चिन्ह () के बीच में कुछ आरगुमनेट पहले से ही डिफाइन होते है।

जैसे Vlookup , Index match function , ConcatenateFind and search function IF function आदि एक्सेल के कुछ Pre-defined functions है। इनका डाटा के विश्लेषण करने लिए किया जाता है। यह बड़े से बड़े कार्य को Excel मे बहुत आसान कर देते है।

एमएस एक्सेल में फंगक्शन का इस्तेमाल कैसे करते है? | How to use Function in MS Excel in Hindi?

एक्सेल में कोई भी फंक्शन उपयोग करने के लिए सेल (जिस सेल मे हम कोई कैल्क्यलैशन या रिजल्ट चाहते है) मे बराबर का चिन्ह = लगाते है।

बराबर = चिन्ह लगाने के बाद फंक्शन को टाइप किया जाता है और फिर उस फंगक्शन के अनरगउमेन्ट को ओपन ब्रैकिट ( मे लिखते है और ब्रैकिट को क्लोज़ करते है।  

=Vlookup(Lookup value, Data Array, Column number, True/False)

एमएस एक्सेल में फार्मूला क्या होता है? | What is Formula in Excel in Hindi?

एक्सेल में फार्मूला उपयोगकरता द्वारा डिफाइन्ड ऑपरेशन होता है। जिसे यूजर कैलकुलेशन करने के लिए खुद ही बनाता है।

यूजर की जरूरत के अनुसार ये फार्मूला आसान भी हो सकता ही और कठिन भी हो सकता है।

Function की तरह फार्मूला भी = सेल (जिस सेल मे हम कोई कैल्क्यलैशन या रिजल्ट चाहते है) मे बराबर का चिन्ह = लगाते हुए उपयोग किया जाता है।

फार्मूला में कैलकुलेशन करने के लिए कई तरह के गणित के संचालक होता है जैसे +(जोड़), – (घटा). = (बराबर), / (भाग), *(गुणा)

इसमें कोई पहले से डिफाइन्ड कोई तर्क नहीं होता है और ब्रैकिट () का उपयोग कभी -कभी जरुरत के अनुसार किया जा सकता है।

एक्सेल में पहले से दिए गए फंक्शन्स को जोड़ के भी भी यूजर अपनी जरुरत के अनुसार फार्मूला बना सकता है।

जैसे IF+Vlookup और Index +Match…. इस तरह के combined फंक्शन्स को भी फार्मूला कहा जा सकता है।

Spread the love

2 thoughts on “MS Excel मे Function और Formula मे क्या अंतर है?”

  1. Sir AutoCAD ke liye addmission lena hai mujhe kyse lena hai?

    Reply
  2. Sir mai aapka mis ho excel paid member hu

    Reply

Leave a Comment