Learn More

जानिए MS Excel के Extensions बारे में | MS Excel Extension in hindi

दोस्तों आज के समय में MS Excel का उपयोग हर कोई करता है चाहे वह Data Entry के लिए हो या Data को Analyze करना हो, हर तरीके से MS Excel का उपयोग कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में होता ही है। इसलिए Excel Microsoft Office का काफी ज्यादा उपयोग होने वाला Software भी है।

लेकिन आज का टॉपिक MS Excel के Extension यानी Format पर है।

MS Excel में कितने अलग-अलग प्रकार के Excel Extension यानी Excel Format होते है?

MS Excel File Extensions: XLSX

MS Excel का मौजूदा Default Extension XLSX है। जब हम MS Excel की कोई भी फाइल साधारण तौर पे Save करते हैं। तो वह इसी Format में Save होता है। यह एक तरह का XML-Based format होता है।

यह Format Excel 2007 और उससे नए वर्जन में ही सपोर्ट करता है। Excel 2007 से पुराने Excel Version में यह सपोर्ट नहीं करता है।

Excel File Extensions: XLSM

इस Excel File Format का इस्तेमाल VBA Macro File के लिए किया जाता है। यदि आप Excel में Macro के साथ काम कर रहे हैं, तो आपको VBA Code को सुचारू रूप से चलाने के लिए Excel Extension को XLSM में बदलने की आवश्यकता होती है।

XLSM extension किसी Excel में VBA Code वाले Macro के लिए Default Extension है।

Excel File Extensions: XLSB

जब हम Excel में कोई काम करते हैं। जिस File में हमारा काफी ज्यादा Data है और काफी ज्यादा जानकारी है।

तो आपने कई बार यह देखा होगा कि Excel File चलते-चलते अचानक Hang हो जाती है। अगर Excel में डाटा काफी ज्यादा हो जाता है। तो RAM का Utilization काफी ज्यादा होता है। इसलिए कभी-कभी जो हमारी Excel File होती है, वह Hang हो जाती है या फिर कभी कभी Crash हो जाती है।

ऐसी परस्थिति में हम XLSB extension का उपयोग कर सकते है। Extension में आपकी Excel File को सेव करने पर क्या होता है कि आपकी Excel File Compress (कंप्रेस) हो जाती है और इस प्रकार की File को Save करने में या Open करना काफी आसान हो जाता है।

Excel File Extensions: XLS

आज के समय में इस तरह के Excel File Format को बहुत कम देखने को मिलता है।

यह File Extension, Excel 97 की Binary Workbook (बाइनरी वर्कबुक) से Excel 2003 Binary (बाइनरी) के रूप में सेव करती है।

Excel File Extensions: XLC

यह Excel Add-In (एक्सेल ऐड-इन) है। Excel Add-In (एक्सेल ऐड-इन) अतिरिक्त विशेषताएं हैं जिन्हें हम Excel Workbook में जोड़ रहे हैं।

जहाँ हम Excel में कई नए Macro बना सकते है और अपनी आवश्यक्तानुसार कोई कार्य कर सकते है।

How can we change the MS Excel Format and Extension?

चलिए देखते हैं कि हम MS Excel का Format यानी Extension को कैसे बदल सकते हैं?

किसी भी Excel का Format यानी Extension बदलने के लिए आपको File पर जाना है।

File पर जाने के बाद आपको वहां पर Save/Save As पर क्लिक करना है।

Save/Save As पे क्लिक करते ही आपके सामने Save/Save As का विंडो ओपन होगा जहाँ आपको इच्छानुसार फोल्डर का चयन करना है।

जिसके बाद आपको File Name देना है।

और फिर Save Type As में आपको Format/Extension का चयन करना है।

How to check MS Excel Extension?

यदि आप किसी Excel File का Format/Extension पता करना चाहते हैं।

तो उसके लिए आपको उस Excel File के ऊपर Right Click करना है उसकी Property में जाना है।

उसकी Property में जाते ही General Type के अंदर आपको उसका Type of file में उसका Extension दिख जाएगा।

जहां से आपके पता कर सकते हैं कि इस File Format/Extension क्या है?

Excel Basic to Advance Full Course in Hindi

Excel Basic to Advance Full Course – 150+ Tutorials in Hindi.

एक्सेल के बेसिक से एडवांस 150+ टुटोरिअल्स की इस सीरीज में आपको एक्सेल सभी टॅब के सभी ऑप्शंस डिटेल में एक्सप्लेन किये है |इस कोर्स के अंदर एक्सेल के सारे पॉइंट्स मैंने INCLUDE किये है, जो की आपको एक्सेल में मास्टर बना देंगे |

Complete Excel Basic to Advance course. Excel Tutorial for Beginners in Hindi – Complete Microsoft Excel 150+ Tutorial in Hindi for Excel users 2021. 

This course include all the Detail explanation of Excel formula and function and this is simple  language for all Excel lovers, Cover all the Tabs of Excel, 

Also include advance formulas like Hlookup, Hlookup in Excel, Sumif, Sumifs formulas in excel, Pivot table and Pivot chart in excel.

Enroll Now

Excel कोर्स करना है क्या? Hurry-Up! 70% Off on MS Excel Course Online in Hindi ये मौका दुबारा नहीं मिलेगा

Excel से जुड़े प्रैक्टिस फाइल डाउनलोड करें

आप अधिक जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से प्रैक्टिस फाइल डाउनलोड कर सकते है और साथ हमारे यूट्यूब चैनल से वीडियो को भी देख सकते है।

निष्कर्ष: आपने क्या सीखा?

इस आर्टिकल में, आपने Excel के बहुत उपयोगी Excel Extension के बारे मे सीखा। 

जिसे सीखने के बाद आप MS Excel मे स्मार्ट और प्रोफेशनल बन सके।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। अगर आपको यह आर्टिकल मददगार लगता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें। इसके अलावा आप MS Excel की केटेगरी से MS Excel से जुड़े और अधिक आर्टिकल पढ़ सकते है।

Spread the love

Leave a Comment