Learn More

What is HSN Code and SAC Code in Invoice bill in Hindi?

दोस्तों आपने कभी कोई वस्तु ख़रीदी होगी, तो आपने उसके GST Invoice (जीएसटी बिल) में HSN code and SAC code को जरूर देखा होगा।

वैसे ही अगर आप कोई सेवा (Services) लेते हैं तो उसके बिल में SAC कोड होता है।

लेकिन यह HSN Code Kya Hai और SAC code Kya Hai? तो इन्ही कोड को हम निचे समझेंगे, आखिर ये क्या है और इनका उपयोग क्यों होता है?

HSN Code and SAC Code
HSN Code and SAC Code

HSN Code and SAC Code in Hindi

जीएसटी (GST) के तहत भारत में सभी वस्तुओं और सेवाओं के कर लेनदेन (Tax Transaction) को SAC (Service Accounting Code) कोड सिस्टम या HSN कोड सिस्टम के तहत वर्गीकृत किया गया है।

जिसमे वस्तुओं (Products) को HSN Code System के तहत वर्गीकृत किया गया है, तो सेवाओं (Services) को SAC Code System के तहत वर्गीकृत किया गया है।

Lets learn SAC code meaning in Hindi as well as HSN Code Meaning in Hindi

What is SAC Code in Hindi?

SAC को Service Accounting Code कहा जाता है और SAC Code system को भारत मे सेवा कर विभाग (Service Tax Department of India) द्वारा नियोजित और अनुरक्षित किया जाता है। सेवाओं के लिए जीएसटी दरों को ५ खंड में वर्गीकृत किया गया है – ०%, ५%, १२%, १८% और २८%।

भारत में ऐसी सेवाओं के लिए जिन्हें जीएसटी से छूट नहीं है या ऐसी सेवाओं के लिए जहां जीएसटी की दरों का उल्लेख नहीं है, उन सेवाओं पर १८% की सामान्य जीएसटी दर लागू होती है।

सेवाओं को SAC (Service Accounting Code) के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। SAC संख्यात्मक (Numerical) और छह अंक (six Digit) का होता है।

  • पहले दो अंक सभी सेवाओं के लिए समान हैं अर्थात् ९९,
  • अगले दो अंक सेवा की प्रमुख प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हैं
  • और अंतिम दो अंक सेवा की विस्तृत प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए, हम एक SAC कोड ९९५४६३ का एक उदाहरण लेते हैं:

पहले दो अंक ९९सभी सेवाओं के लिए सामान्य
दूसरा दो अंक५४सेवा की प्रमुख प्रकृति। और “५४” निर्माण सेवाओं को वर्गीकृत करता है।
अंतिम दो अंक९९५४६३हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग उपकरण स्थापना सेवाओ के लिए है।
What is SAC Code in Hindi?

How to find SAC code of Goods?

निचे दियी गयी लिंक से  आप सर्विस से रिलेटेड कोड और टैक्स रेट फाइंड कर सकते है|

HSN Code and SAC Code Finder

What is HSN code in Hindi?

इसका पूर्ण नाम है– HARMONIZED SYSTEM NOMENCLATURE (सामंजस्य प्रणाली नामकरण) और इसे WCO – WORLD CUSTOMS ORGANIZATION (विश्व कस्टम संगठन) द्वारा बनाया गया है। जो की देश विदेश में वस्तुओं और सेवाओं में होने वाले आयत और निर्यात पे नियंत्रण करती है।

HSN कोड को इसलिए बनाया गया कि यदि किसी एक देश में किसी वस्तु का निर्माण किया जा रहा है, तो हो सकता है उस वस्तु का नाम किसी दूसरे देश में अलग हो।

ऐसा होने पर जब किसी माल या वस्तु को आयात (Import) करते है, तो कस्टम विभाग (Custom Department) को उस माल के कस्टम दर (Custom Rate) ढूढने में काफी समय चला जाता था।

इन्ही सब से समय बचाने और देश के अनुसार सही कस्टम दर (Custom Rate) लगाने के लिए HSN कोड का निर्माण किया गया। जिसे कंप्यूटर में डालते ही उसका कस्टम दर (Custom Rate) स्वचालित रूप से मिल जाता है।

HSN संरचना में २१ अनुभाग (Sections) हैं, जिसमें ९९ अध्याय (Chapters), लगभग १,२४४ शीर्षक (Headings) और ५,२२४ उप-शीर्षक (Sub-headings) हैं।

  • प्रत्येक अनुभाग (Sections)  को अध्यायों (Chapters) में विभाजित किया गया है।
  • प्रत्येक अध्याय(Chapters) को शीर्षकों (Headings) में विभाजित किया गया है।
  • प्रत्येक शीर्षक (Headings) को उप-शीर्षक (Sub-headings) में विभाजित किया गया है।

अनुभाग और अध्याय (Section and Chapter) माल की व्यापक श्रेणियों का वर्णन करते हैं, जबकि शीर्षक और उप-शीर्षक (Headings and Subheadings) उत्पादों का विस्तार से वर्णन करते हैं।

उदाहरण के लिए: टेक्सटाइल से बने रूमाल का HSN ६२.१३.९० होगा।

  • पहले दो अंक (६२) परिधान और कपड़े के सामान के लेख के लिए अध्याय (Chapters) संख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • अगले दो अंक (१३) रूमाल के लिए शीर्षक (Headings) संख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • अंत में, अंतिम दो अंक (९०) अन्य कपड़ा सामग्री से बने रूमाल के लिए उत्पाद कोड है।

भारत में गहरे वर्गीकरण के लिए २ और अंक HSN कोड में जोड़े जाते है हैं।

  • यदि रूमाल मानव निर्मित फाइबर से बनाया जाता है, तो एचएसएन कोड ६२.१३.९०.१० है।
  • यदि रूमाल रेशम से बनाया जाता है या रेशम से अपशिष्ट होता है, तो एचएसएन कोड ६२.१३.९०.९० है।

HSN CODE RULES in India

HSN Code के निम्नलिखित नियम है जिनका हर व्यवसाय को सही ढंग से पालन करना पड़ता है: 

  • यदि किसी व्यवसाय की कुल बिक्री (Turn over) (पिछले साल की)  १.५ करोड़  से निचे है, तो आपको अपने इनवॉइस या बिल में HSN CODE डालने की जरुरत नहीं है।
  • यदि किसी व्यवसाय की कुल बिक्री (Turn over) (पिछले साल की) १.५ करोड़ से ५० करोड़ के बीच है, तो आपको अपने इनवॉइस या बिल में HSN CODE के दहिने तरफ के २ अंक (२ Digit) डालने होते है।
  • यदि किसी व्यवसाय की कुल बिक्री (Turn over) (पिछले साल की) ५० करोड़ से ज्यादा है, तो आपको अपने इनवॉइस या बिल में HSN CODE के दहिने तरफ के ४ अंक (४ Digit) डालने होते है।
  • यदि आप कोई माल व वस्तु का निर्यात किसी दूसरे देश में करते है, तो आपको अपने इनवॉइस या बिल में HSN CODE के ८ अंक (8 Digit) डालने होते है।

How to Find HSN CODE of Goods?

अब हम कोनसे गुड्स कोनसा HSN कोड होता यही और वो  कैसे निकलना होता है इसके बारे में जानते है , ये बहोत सिंपल हैबस आपको निचे दिए गयी लिंक को विजिट करना है और उसमे गुड्स टाइप करना है फिर निचे HSN CODE , और टैक्स रेट दिखाई देगा |

HSN Code and SAC Code Finder

Tally Prime Course in Hindi

क्या आप भी Tally को सीखना चाहते है?

अगर हाँ, तो मैं आपको बटन चाहूँगा की नए साल के शुभ अवसर पे हमारे eLearning Platform LEARN MORE PRO पे सभी कोर्स पे 60% डिस्काउंट का ऑफर चल रहा है। जिसमे Tally Prime का कोर्स इंकलूडेड है। अगर आप Tally को सीखना चाहते है तो आपको इस कोर्स को जरूर Enroll करना चाहिए क्युकी इस कोर्स Tally Prime के अलावा Tally ERP 9 के ट्यूटोरियल भी बताया गया है।

इसमे आपको Accouting, Tally, GST, TDS, Payroll, Service Ogranosation, Manufacturing Organisation और GST Return कैसे फाइल किया जाता है यह भी बताया गया है।

तो इस कोर्स मे आपको हर एक टॉपिक को बारीकी से इक्स्प्लैन किया है। अगर आप Account बैकग्राउंड से नहीं है तो इस कोर्स को आप कर सकते है क्युकी इस कोर्स मे आपको Account के बारे मे भी शुरू से बताया गया है।

तो मैं आपको यही सग्जेस्ट करूंगा एक बार वेबसाईट पे जाए और इस कोर्स को जरूर चेक करें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल मे आपने HSN Code and SAC Code की meaning को हिन्दी मे सीखा। जिसमे आपने HSN Code and SAC Code के बारे मे जाना। GST बिल बनाते समय इन HSN Code and SAC Code इन दोनों का बहुत महत्व होता है।

अगर आप किसी प्रोडक्ट के लिए बिल बना रहे है तो आपको HSN Code और यदि आप किसी Services के लिए बिल बना रहे है तो SAC code का पता होना चाहिए है।

इसीलिए Tally Tips के अंदर आज के इस टॉपिक मे हमने HSN Code and SAC Code की जानकारी आपके साथ शेयर की। हमे कमेन्ट करके जरूर बताए आज का आर्टिकल HSN Code and SAC Code आपको कैसा लगा?

Spread the love

Leave a Comment