Learn More

Create Gantt Chart in excel in 5 Minutes | Excel मे Gantt चार्ट बनान सीखे। MIS Chart in Excel

Create Gantt Chart in Excel | MIS Chart in Excel

दोस्तों, कभी कभी हम Excel के इंटरव्यू मे बैठे होते है, और तभी MIS से जुड़ा इस प्रकार का चार्ट (जैसा कि आप नीचे इमेज मे देख पा रहे है।) बनाने के लिए कहा जाता है। तो आप इसे कैसे बनाओगे?

Gantt Chart in Excel

वैसे इस चार्ट को Gantt चार्ट (Gantt Chart in Excel) के नाम से जाना जाता है। यह MIS Chart और Management level मे एक महत्वपूर्ण चार्ट होता है। यह ज्यादातर Project Management (प्रोजेक्ट मैनिज्मन्ट) के काम इस्तेमाल किया जाता है।

इसमे बाई ओर आपकी Task List होती है, उसके आगे के कॉलम मे Start Date (काम शुरू करने की तारीख) और End Date (काम खत्म होने की तारीख) होती है।

और आगे के कॉलम मे 1 से 31 दिनों के Date लिखे होते है। जैसे हम किसी टास्क के आगे उसकी Start Date और End Date को चुनते है, तो आगे के कॉलम मे Start Date से End Date तक के Cells ऑटोमैटिक्ली कलर से Fill हो जाते है। (जैसा आप चार्ट मे देख रहे है।)

जिससे Management (मैनिज्मन्ट) मे काफी आसानी होती है, एक ही बार चार्ट को देखने से यह समझ मे आ जाता है कि कौन का टास्क कब शुरू हो रहा है और कब खत्म हो रहा है। जिससे मैनेजर आगे के किसी नए टास्क की आसानी से Planning और Organizing कर सकते है।

तो आज के ब्लॉग मे Gantt चार्ट कैसे बनाते है, वही सीखने वाले है। अगर आपको Advance excel की जानकारी है, तो आप Gantt Chart को Excel (Gantt Chart in Excel) काफी आसानी से बना सकते है।

Want to Learn Advance Excel OR MIS Chart in Excel

दोस्तों, Gantt Chart चार्ट को इक्सेल मे बनाने के लिए और MIS सीखने के लिए, तो आपको Advance Excel जरूर आना चाहिये। नहीं तो आपको कुछ चीजें बिल्कुल समझ मे नहीं आएंगी।   

यदि आपको Advance नहीं आता है और Advance Excel को सीखना चाहते है, तो हमारे Excel का यह Excel Basic to Advance Full Course in Hindi कोर्स जरूर चेक करे। जहां आपको Basic से Advance तक जानकारी तो मिलेगी, और साथ ही Real Job Query के सोल्यूशंस वाले वीडियोज़ के साथ सभी की प्रैक्टिस फाइल भी मिलेंगी।

यदि आपको Advance Excel आता है, और MIS मे एक्सपर्ट बनाना चाहते है। तो आप हमारा के यह Excel MIS Beginner to Advance कोर्स जरूर चेक करे।

आप हमारे Skill Course Website या हमारे Skill Course App दोनों पे ही इन Courses को देख सकते है।

Gantt Chart कैसे बनाते है? | Create Gantt Chart in Excel

Gantt Chart बनाने की लिए हम Conditional Formatting मे AND Function का उपयोग करेंगे।

सबसे पहले आपके के Excel मे इस प्रकार डाटा होना चाहिए।

  • Sr No: सबसे पहले कॉलम मे हम SR NO का कॉलम बनाएंगे।
  • Activity/Project/Task: यहाँ आपको Activity/Project/Task की लिस्ट बनानी है। यह आपकी जरूरत अनुसार हो सकता है।
  • Start date और End Date: अब के आगे के कॉलम मे Start Date का Column और उसके आगे End Date का कॉलम। तो यहाँ जिस दिन हमारा प्रोजेक्ट शुरू होगा। उसकी तारीख हम Start Date मे लिखेंगे और जिस दिन समाप्त होगा। उसकी तारीख हम End Date मे लिखेंगे। जैसे मान लीजिए, मेरा कोई प्रोजेक्ट 15 तारीख से शुरू हो रहा है और वह 25 तारीख को खत्म हो रहा है, तो Start Date मे 15 और End Date मे 25 लिखा जाएगा। और जैसे ही हम इसमे Conditional Formatting लगाएंगे, 15 से लेके 25 तारीख वाले Cell कलर मे हाइलाइट हो जायेगें।
  • Task Scheduled (Complete Month Date Column): आगे के कॉलम मे 1 से लेकर 31 या 30 जो भी आपके महीने की आखिरी तारीख हो, उस तारीख तक का कॉलम मे हेडिंग देना है।
  • अब हम उन Cells को सिलेक्ट करेंगे जहां पे हम Gantt चार्ट बनाना चाहते है और उन Cells को कलर से हाइलाइट करना चाहते है।
  • Cells को सिलेक्ट करने के बाद हम Home Tab मे Conditional Formatting के अंदर New Rule को सिलेक्ट करेंगे।
  •  अब New Rule का विंडो खुलने के बाद हम “Use a Formula to determine which cells to format” का विकल्प चुनेंगे।
  • “Use a Formula to determine which cells to format” का विकल्प चुनने के बाद उसके के नीचे Edit the Rule Description मे आपको फार्मूला लिखने का लिए बॉक्स मिल जाता है। जिसके ऊपर लिखा होता है Format Values where this formula is True, इसका मतलब यह होता है यदि जो फार्मूला यहाँ लिखा गया है वह सही है तो सेलेक्टेड cell को फॉर्मैट (जो भी कलर फॉर्मैट करना चाहते है) करे।
  • अब हमे फार्मूला बॉक्स मे यह =AND(E$3>=$C4,E$3<=$D4) फार्मूला लिखना है, जिसे हमने AND function का उपयोग करके बनाया है।
  • अगर आपको Advance excel की जानकारी है तो आप यह फार्मूला समझ जाएंगे और नहीं है तो कोई बात नहीं आप हमारा नीचे दिया हुआ विडिओ देखे जहां मैंने इसे काफी आसान भाषा मे बताया है।
  • फॉर्मल लिखने के बाद आपको Format बटन पे क्लिक करना है और फिर जो फोर्मेटिंग आप देना चाहे वो दे सकते है और Ok करते हुए Rule को बनाना है।

जिसके बाद आपका Gantt Chart बन कर तैयार हो जाएगा।


Gantt Chart in Excel Video | Gantt Chart को विडिओ से सीखे।


Download Practice File for Gantt Chart in Excel

दोस्तों, हमने इसकी प्रैक्टिस फाइल भी बनाई है जिसे आप फ्री मे डाउनलोड कर सकते है।

आप हमारे Telegram Channel: Learn More से इस Practice file को डाउनलोड कर सकते है।

Spread the love

Leave a Comment

4 Most effective Laptop Touchpad Tips What is Basic Computer Course (BCC) course in Hindi? How to hide WIFI Name of our Router in Hindi? 10 useful website for graphic user in hindi Mouse Setting की ये tricks आपको नहीं पता, तो सब बेकार हैं।
4 Most effective Laptop Touchpad Tips What is Basic Computer Course (BCC) course in Hindi? How to hide WIFI Name of our Router in Hindi? 10 useful website for graphic user in hindi Mouse Setting की ये tricks आपको नहीं पता, तो सब बेकार हैं।