Learn More

32 Bit vs 64 Bit in Hindi | 32 Bit और 64 Bit क्या है? | 32 Bit और 64 Bit मे अंतर समझे।

32 Bit vs 64 Bit in Hindi – दोस्तों, आपने 64 Bit और 32 Bit के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको इनका मालूम है 32 Bit और 64 Bit मे अंतर क्या है?

आपने अक्सर लोगों के मुंह से ही सुना होगा, 64 Bit का विंडोज़ डाल दो यार नहीं तो 32 Bit का विंडोज डाल दो।

32 Bit vs 64 Bit in Hindi | 32 Bit और 64 Bit क्या है?

और मैं बस 32 Bit और 64 Bit मे अंतर ही नहीं बताऊंगा, मैं यह भी बताऊंगा कि 32 Bit क्या है और 64 Bit क्या है? (32 Bit vs 64 Bit in Hindi)

अगर आपको इसके बारे मे थोड़ा-बहुत भी मालूम है, तो भी मैं आपसे यही रीक्वेस्ट करूंगा कि इस ब्लॉग को आखिर तक जरूर पढे, हो सकता है आपको कुछ नया सीखने को मिले।

और यदि आपको इसके बारे मे बिल्कुल भी नहीं मालूम है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। मैं आपको 32 Bit vs 64 Bit in Hindi इसकी पूरी जानकारी दूंगा और इसे समझा कर ही दम लूंगा।  

Bit का परिचय | 32 Bit vs 64 Bit in Hindi

चलिए शुरू करते हैं 32 Bit vs 64 Bit in Hindi

देखिए Bit (बीट) की जो कहानी है वो प्रोसेसर्स शुरू होती है।

अब आप सोच रहे होंगे, नहीं जी हमने तो सुना है कि Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम) मे Bit (बीट) होता है, 64 Bit Operating System और 32 Bit Operating System।  

कुछ लोग सोचते होंगे, नहीं हमने तो Software (सॉफ्टवेयर) के बारे में सुना है कि सॉफ्टवेयर 64 Bit का होता है, नहीं तो 32 Bit का होता है।

  • तो मैं आपको बताऊँ सबसे पहले, जो Bit होता है वो Processor (प्रोसेसर) से शुरू होता है। अलग-अलग Bit के कंप्यूटर का प्रोसेसर होता है जैसे 64 Bit Processor या 32 Bit Processor।
  • फिर आता है आएगा Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम)। जैसे Windows 7/10 जो होगा 64 Bit का या 32 Bit का।
  • और सबसे आखिरी में होता है Software (सॉफ्टवेयर)। जो आप अपने Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम) या Windows (विंडोज) में सॉफ्टवेयर डालते हो, वह भी 64 Bit और 32 BIt दोनों में आता है।

यदि कुल मिलाकर देखा जाए. तो यहाँ 3 चीज है। पहला प्रोसेसर 32 bit या 64 bit का, दूसरा ऑपरेटिंग सिस्टम 32 bit या 64 bit का और तीसरा होता है सॉफ्टवेयर 32 bit या 64 bit का, जो हमने अपने कंप्युटर मे इंस्टॉल कर रखा है।

तो सबसे पहले जब हम कंप्युटर खरीदते तो उसके साथ आता है प्रोसेसर। अब प्रोसेसर या तो 32 bit का होता था या फिर 64 bit का।

अब सिर्फ प्रोसेसर लेके तो हमारा काम होगा नहीं, उसके लिए कंप्युटर मे ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विंडोज़ डालना होगा। तो 32 Bit और 64 Bit प्रोसेसर के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम भी आया 32 Bit और 64 Bit का।

अब हमारे कंप्युटर मे प्रोसेसर आ गया और ऑपरेटिंग सिस्टम भी आ गया। लेकिन हमे काम करने लिए अलग अलग सॉफ्टवेयर भी चाहिए।

अब जैसे प्रोसेसर के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम आया, ठीक उसी तरह 32 Bit वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 32 Bit का सॉफ्टवेयर बनाया गया और 64 Bit वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 64 बिट का सॉफ्टवेयर बनाया गया।

तो इसी तरह सबसे पहले आया प्रोसेसर, फिर ऑपरेटिंग सिस्टम, और फिर सॉफ्टवेयर।

अभी तक तो हमे यह समझ मे आ गया की कौन किसकी वजह से आया हो और क्यूँ आया है? और अभी तक हम यह भी समझ गए की पूरा लफड़ा प्रोसेसर से चालू होता है।

Bit क्या है? | What is Bit in Hindi?

तो 32 Bit और 64 Bit के बारे मे समझने से पहले हमे Bit के बारे मे जानकारी होना बहुत जरूरी है। तो सबसे पहले हम समझते की Bit क्या है? (What is Bit in Hindi)

हम यहाँ सबसे पहले 1 Bit क्या होता और 2 Bit क्या होता है? इसी तरह 3 Bit क्या होता है, यह समझेंगे। इनको समझते समझते आप 32 Bit और 64 Bit (32 Bit vs 64 Bit in Hindi) को भी बड़ी आसानी से समझ जाएंगे।

आपने कहीं न कहीं यह जरूर सुन होगा कि कंप्युटर जो होता है, वो Binary Language (बाइनरी भाषा) पे चलता है या काम करता है।

Binary Language सिर्फ 0 और 1 डिजिट के अनुसार ही काम करता है। अगर सीधे शब्दों मे कहा जाए तो कंप्युटर जो कोई भी काम करता है और जो भी जानकारी और डाटा सेव करता है 0 और 1 की डिजिट के अनुसार ही करता है।

हमारे प्रोसेसर के लिए 0 और 1 यह एक तरह से एड्रैस की तरह होता है। हमारा प्रोसेसर जो कुछ भी ढूँढता है, तो 0 और 1 के रूप मे ढूँढता है। और कोई भी जानकारी को 0 और 1 के रूप मे ही सेव करता है।

Bit काम कैसे करता है और 32 Bit क्या है?

नीचे आपको एक टेबल दिया है जिसमे Bit से जुड़ी कुछ जानकारी है। इसे हम एक एक करके डिटेल्स मे जनेगें।  

32 Bit vs 64 Bit in Hindi
  • 1 Bit: मान लीजिए हमारे पास 1 Bit है। ऊपर दिए टेबल से हम समझ सकते है की 1 Bit मे कंप्युटर 0 और 1 की  2 ही वैल्यू रख सकता है।
  • 2 Bit: अब उसी तरह यदि हमारे पास 2 Bit है, तो कंप्युटर के पास 4 वैल्यू रखने और याद करने की क्षमता है।
  • 3 Bit: और यदि हमारे पास 3 Bit है, तो कंप्युटर 0 और 1 की सिर्फ 8 वैल्यू को रख और याद कर सकता है।
  •  4 Bit: अब हम इसे और बढ़ाए 4 Bit तक, तो कंप्युटर 0 और 1 की 16 वैल्यू रख और याद कर सकता है।

तो यहाँ हम जीतने भी Bit बढ़ाएंगे, तो आप देखेंगे की पिछले वाले Bit की वैल्यू 2 मे गुणा हो जाएगा। जैसे यदि Bit को 5 कर दु, तो इसकी वैल्यू पिछले वाले Bit यानी 4 Bit की वैल्यू मे 2 से गुणा हो जाएगी। जैसे 16 x 2 = 32। मतलब 5 Bit मे हम 32 वैल्यू रख सकते है।

एक तरह से देखा जाए तो Bit की Value, 2 का वर्ग होता है। यानि अगर किसी Bit की Value हमे निकालना है। तो उस Bit की संख्या का 2 पे वर्ग निकाल ले और आपको यह पता चल जाएगा की उस Bit के अंदर कितनी वैल्यू रखी जा सकती है?

जैसे यदि मुझे 8 Bit की वैल्यू रखने की क्षमता जानना है तो मैं 2का वर्ग निकाल लूँगा, जोकी 256 है। यही हो जाएगी 8 Bit के वैल्यू रखने की क्षमता।

नीचे मैंने 1 Bit से लेकर 32 Bit तक के वैल्यू रखने की क्षमता को बताया है।

32 Bit vs 64 Bit in Hindi
32 Bit और 64 Bit मे अंतर समझे

यहाँ पे जो वैल्यू होती है वो Byte मे होती है। अगर आप 32 की वैल्यू देखे तो 4294967296 byte है जिसे याद करना थोड़ा मुस्किल होता है इसीलिए इसे छोटा करने के लिए इसे Byte से KB (Kilo Byte), फिर MB (Mega Byte), फिर GB (Giga Byte) मे कन्वर्ट करते है। जिसे नीचे टेबल मे बताया गया है।

32 Bit और 64 Bit क्या है?
32 Bit vs 64 Bit in Hindi

अगर हम 32 Bit की वैल्यू रखने की क्षमता को सबसे छोटी संख्या मे कन्वर्ट करते है तो वह GB मे कन्वर्ट होगा जोकी 4 GB होता है। यानी 32 Bit मे कंप्युटर 4 GB का डाटा ही याद रख सकता है।

इसका सीधा मतलब यह है की हम 32 Bit के प्रोसेसर वाले कम्प्यूटर मे 4 GB की RAM का ही उपयोग कर सकते है। 32 Bit प्रोसेसर के कंप्युटर मे आप 4 GB से ज्यादा की RAM नहीं लगा सकता है। और लगाते भी तो कंप्युटर उसे लेगा नहीं।

64 Bit क्या है और इसकी जरूरत क्यू पड़ी?

धीरे धीरे टेक्नॉलजी बढ़ती चली गई और बाजार मे नए नए सॉफ्टवेयर आने लगे जिनके लिए 4 GB RAM बहुत ही कम था और इसमे बड़े बड़े सॉफ्टवेयर सही तरीके से नहीं चल रहे थे। इसीलिए फिर लाया गया 64 Bit का प्रोसेसर।

जिस तरह हमने 32 Bit की वैल्यू को सबसे छोटी वैल्यू 4 GB तक कन्वर्ट किया।

ठीक उसी तरह हम 64 Bit की वैल्यू को सबसे छोटी वैल्यू मे कन्वर्ट करते है तो हम उसे 16 EB (Exa Byte) जोकी बहुत ही ज्यादा है। यानी हम 64 Bit वाले प्रोसेसर मे दिल खोल के RAM लगा सकता है।

32 Bit vs 64 Bit in Hindi

अब कुछ लोग बोलेंगे इतनी RAM लगा ले तो हमारा कंप्युटर सुपर फास्ट हो जाएगा। नहीं ऐसा नहीं है सिर्फ कंप्युटर मे ज्यादा RAM लगाने से कंप्युटर सुपर फास्ट नहीं होता उसमे प्रोसेसर का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

प्रोसेसर सिर्फ दो ही कम्पनियाँ बनाती है एक Intel और दूसरा AMD।

सबसे पहले 64 Bit का प्रोसेसर AMD कंपनी द्वारा 2003 मे लाया गया था। जोकी Athlon और Opteron के रूप मे लॉन्च किया गया था।   

अपने कंप्युटर मे Bit कितना है? ये कैसे पता करें?

  • यदि आपके कम्प्यूटर मे Windows XP या 7 है तो आपको Desktop मे My Computer के आइकान पे राइट क्लिक (Right Click) करें और फिर Properties को चुने। अब आपको System Type मे आपके Computer मे कितने Bit का Operating System है यह पता चल जाएगा।
  • यदि आपके कम्प्यूटर मे Windows 8, 10 या 11 है तो आपको Desktop मे This PC के आइकान पे राइट क्लिक (Right Click) करें और फिर Properties को चुने। अब आपको System Type मे आपके Computer मे कितने Bit का Operating System है यह पता चल जाएगा।

Computer Tips से जुड़े और भी आर्टिकल पढे

तो दोस्तों आप भी यदि 32 Bit vs 64 Bit in Hindi से टॉपिक के बारे मे और अधिक पढ़ना और जानना चाहते है तो Computer Tips से जुड़े हमारे और आर्टिकल जरूर पढे।

Computer Fundamental Course In Hindi

क्या आप भी 32 Bit vs 64 Bit in Hindi इसी तरह की जानकारी और कम्प्यूटर को शुरू से और इसकि हर जानकारी को पाना चाहते है?

तो आपको Computer Fundamental की जानकारी होनी है। और इसीलिए मेरे सभी व्यूअर और स्टूडेंट को Computer Fundamental की जानकारी हो तो मैं एक Computer Fundamental Course Hindi मे बनाया है।

जो की ६ घंटे का कोर्स है और इसमे लगभग ४३ विडिओ लेसन है जो आपको Computer Fundamental की पूरी जानकारी देंगे।

और मैं आपको बताऊँ अभी काफी डिस्काउंट चल रहे है तो आप एक बार जरूर हमारी वेबसाईट Skill Course पे जाए और Computer Fundamental Course चेक करें। या फिर नीचे दिए लिंक पे क्लिक करके भी आप Computer Fundamental Course देख सकते हैं।

Computer Fundamental Course in Hindi

Conclusion: आपने क्या सीखा?

तो दोस्तों यह था आज का आर्टिकल 32 Bit vs 64 Bit in Hindi।

जिसमे हमने 32 Bit vs 64 Bit in Hindi | 32 Bit और 64 Bit क्या है? | 32 Bit और 64 Bit मे अंतर को समझने की और Bit से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है।

उम्मीद है कि आपको यह समझ आया होगा की Bit क्या है और ये कैसे काम करते है ? इसके 32 Bit और 64 Bit क्या है और इनमे क्या अंतर है। और आपको 32 Bit vs 64 Bit in Hindi का ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और अपने दोस्तों और परिवार के लोगो के साथ जरूर साझा (Share) करेंगे।

Spread the love

Leave a Comment